प्रमुखों के चुनाव में भी भाजपा ने मारी बाजी, फीका रहा कांग्रेस का प्रदर्शन, देखिए पूरी सूची
ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी कुमाऊं में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा। अल्मोड़ा जिले को छोड़कर अन्य सभी जिले में भाजपा प्रत्याशियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
नैनीताल, जेएनएन : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम में सत्ताधारी भाजपा अपनी पकड़ बनाए रखने में कामयाब रही। कुमाऊं के 41 विकास खंडों में से 24 में जीत दर्ज की। कांग्रेस सिर्फ 10 सीटों पर सिमट गई। वहीं 12 ब्लाकों में हुए निर्विरोध निर्वाचन में भी भाजपा आगे रही। अल्मोड़ा जिले को छोड़ दें तो कांग्रेस जिलों में खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। कुमाऊं की राजनीति की धुरी कहे जाने वाले हल्द्वानी शहर से पार्टी प्रत्याशी तक अधिकृत नहीं कर सकी।
बुधवार को पंचायत चुनाव के तहत विकास खंडों में आए परिणाम के बाद सबकी निगाहें ब्लाक प्रमुख पद रही। भाजपा के खाते में 41 में से 24 तो कांग्रेस को 10 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। जीतकर आए सात निर्दलीय में से भी अधिकांश भाजपा के बागी ही हैं। चम्पावत से जीती रेखा देवी भले ही निर्दलीय जीती हैं, लेकिन उन्होंने जीत के साथ ही भाजपा में शामिल होने का एलान भी कर दिया है।
इन्होंने पहले ही मार ली बाजी
चुनाव से पूर्व ही 12 ब्लाकों में प्रमुख पद पर निर्विरोध चुने जाने का फैसला भी हो गया। इसमें यूसनगर में खटीमा से रंजीत सिंह, जसपुर संदीप कौर, काशीपुर में अर्जुन, बाजपुर में सरिता, रुद्रपुर में ममता में निर्विरोध चुने गए। जिले में सिर्फ दो ब्लाक गदरपुर व सितारगंज में प्रमुख पद के लिए चुनाव हुए। अल्मोड़ा के हवालबाग में बबीता भाकुनी, धौलादेवी में नेहा बिष्ट व ताकुला में मीनाक्षी आर्य भाजपा से निर्विरोध प्रमुख बनी। स्याल्दे ब्लाक में कांग्रेस की करिश्मा टम्टा कांग्रेस लॉटरी सिस्टम से विजेता बनी। चम्पावत जिले के लोहाघाट में भाजपा की नेहा ढेक निर्विरोध प्रमुख बनी। नैनीताल जिले में भीमताल ब्लाक से कांग्रेस के डॉ. हरीश बिष्ट निर्विरोध बने। पिथौरागढ़ में गंगोलीहाट ब्लाक से विधायक मीना गंगोला की पुत्री अर्चना गंगोला निर्विरोध प्रमुख बनी। बागेश्वर में गरुड़ ब्लाक में हेमा देवी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
ऊधमसिंह नगर
ब्लाक प्रमुख दल
गदरपुर पूनम रानी भाजपा
सितारगंज कमलजीत कौर भाजपा
रुद्रपुर ममता जल्होत्रा भाजपा
बाजपुर सरिता भाजपा
काशीपुर अर्जुन कश्यप भाजपा
जसपुर संदीप कौर भाजपा
खटीमा रंजीत सिंह नामधारी कांग्रेस
अल्मोड़ा जिला
ताड़ीखेत हीरा रावत कांग्रेस
सल्ट विक्रम रावत कांग्रेस
भैंसियाछाना खुशबू पांडे कांग्रेस
लमगड़ा विक्रम बगडवाल निर्दल
भिकियासैंण चित्रा देवी कांग्रेस
चौखुटिया किरन बिष्ट कांग्रेस
द्वाराहाट दीपक किरौला कांग्रेस
स्याल्दे करिश्मा टम्टा कांग्रेस
हवालबाग बबीता भाकुनी भाजपा
धौलादेवी नेहा बिष्ट भाजपा
ताकुला मीनाक्षी आर्य भाजपा
बागेश्वर जिला
गरुड़ हेमा बिष्ट भाजपा
बागेश्वर पुष्पा देवी भाजपा
कपकोट गोविंद दानू भाजपा
नैनीताल जिला
हल्द्वानी रूपा देवी भाजपा
कोटाबाग रवि कन्याल निर्दल
ओखलकांडा कमलेश कैड़ा निर्दल
बेतालघाट आनंदी देवी निर्दल
भीमताल हरीश बिष्ट भाजपा
रामनगर रेखा देवी भाजपा
रामगढ़ पुष्पा नेगी निर्दल
धारी आशा रानी भाजपा
पिथौरागढ़ जिला
बिण लक्ष्मी कांग्रेस
मूनाकोट नीमा निर्दल
कनालीछीना सुनीता भाजपा
धारचूला धन सिंह भाजपा
मुनस्यारी भावना कांग्रेस
बेरीनाग विनीता भाजपा
डीडीहाट बबीता भाजपा
गंगोलीहाट अर्चना भाजपा
चम्पावत जिला
चम्पावत रेखा देवी निर्दल
पाटी सुमनलता भाजपा
बाराकोट विनीता फत्र्याल भाजपा
लोहाघाट नेहा ढेक भाजपा