Move to Jagran APP

भाजपा ने तोड़ा कांग्रेस का चक्रव्यूह, कपकोट के विधायक भौर्याल ने निभाई अहम भूमिका

जिला पंचायत बनने के बाद भाजपा ने बागेश्वर का अपना किला बरकरार रखा लेकिन 2014 में कांग्रेस ने भाजपा को पटकनी दी।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 11:14 AM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 11:14 AM (IST)
भाजपा ने तोड़ा कांग्रेस का चक्रव्यूह, कपकोट के विधायक भौर्याल ने निभाई अहम भूमिका
भाजपा ने तोड़ा कांग्रेस का चक्रव्यूह, कपकोट के विधायक भौर्याल ने निभाई अहम भूमिका

बागेश्वर, घनश्याम जोशी : जिला पंचायत बनने के बाद भाजपा ने बागेश्वर का अपना किला बरकरार रखा, लेकिन 2014 में कांग्रेस ने भाजपा को पटकनी दी। 2019 में फिर भाजपा ने कांग्रेस का चक्रव्यूह भेदने में कामयाबी हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी एक मत से जीत हासिल कर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज हुए।

loksabha election banner

जिला पंचायत बागेश्वर का गठन 1997 में हुआ और 2000 में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ। कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल पहले जिला पंचायत अध्यक्ष बने। दूसरे चुनाव में भाजपा की दीपा आर्या और तीसरे चुनाव में भाजपा के राम सिंह कोरंगा और विक्रम शाही ने बारी-बारी ढाई-ढाई साल का कार्यकाल पूरा किया। 2014 में कांग्रेस ने भाजपा का किला ढहा दिया और कांग्रेस के हरीश ऐठानी अध्यक्ष बने। 2019 में भाजपा-कांग्रेस के बीच फिर सीधी टक्कर हुई। भाजपा के विधायक और संगठन ने कांग्रेस के चक्रव्यूह को भेदने में अहम भूमिका निभाई। भाजपा के विधायक बलवंत भौर्याल, चंदन राम दास समेत पूरी टीम चुनाव जीतकर आए भाजपा समर्पित सदस्यों के सीधे संपर्क में रही। पिछले दिनों एक फोटो भी वायरल हुई। जिसमें दस सदस्यों को मुख्यमंत्री से मुलाकात भी कराई गई। उसके बाद स्पष्ट हो गया कि माहौल भाजपा के पक्ष में रहेगा। कांग्रेस और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने भी अपना गणित बैठाया और वे भी सदस्यों से संपर्क साधने लगे। उनकी पत्नी वंदना ऐठानी को कांग्रेस ने जिपं का उम्मीदवार बनाया और मुकाबला काफी रोचक बन गया। लेकिन एक वोट से कांग्रेस को हार स्वीकार करनी पड़ी।

विधायकों की निगरानी में रहे सदस्य

भाजपा की राजनीतिक बिसात को तोडऩे में कांग्रेस पूरी तरह विफल दिखी। दस जिला पंचायत सदस्य विधायकों की निगरानी में रहे और गुरुवार की सुबह उन्हें विधायकों ने ही फूल-मालाओं और पीले रंग का टीका लगाकर वोटिंग के लिए रवाना किया। यह फोटो भी सुबह ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

कुमाऊं में जिला पंचायतों की स्थिति

चम्पावत (निर्विरोध)

अध्यक्ष   ज्योति राय    भाजपा

उपाध्यक्ष  ललित कुंवर  भाजपा

नैनीताल (निर्विरोध)

अध्यक्ष   बेला तोलिया  भाजपा

उपाध्यक्ष  आनंद दरम्वाल भाजपा

ऊधमसिंह नगर (निर्विरोध)

अध्यक्ष  रेनू गंगवार      भाजपा

उपाध्यक्ष  त्रिनाथ विश्वास भाजपा

पिथौरागढ़ (निर्विरोध)

अध्यक्ष   नेहा बोहरा भाजपा

उपाध्यक्ष  कोमल मेहता निर्दल (चुनाव)

अल्मोड़ा

अध्यक्ष   उमा बिष्ट  कांग्रेस

उपाध्यक्ष  कांता देवी  निर्दलीय

बागेश्वर

अध्यक्ष  बसंती देवी   भाजपा

उपाध्यक्ष  नवीन परिहार  निर्दलीय

यह भी पढ़ें : अल्मोड़ा में कांग्रेस और बागेश्वर में भाजपा ने जीती जिला पंचायत अध्यक्ष सीट

यह भी पढ़ें : मेहरा को साथ लेने के बाद भी भाजपा को अल्‍मोड़ा जिपं अध्‍यक्ष के चुनाव में नहीं मिला फायदा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.