Move to Jagran APP

देश में फिर परचम लहराएगी भाजपा : भंडारी

भाजपा कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएंगे।

By Edited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 11:05 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 03:55 PM (IST)
देश में फिर परचम लहराएगी भाजपा : भंडारी
देश में फिर परचम लहराएगी भाजपा : भंडारी
लालकुआं : भाजपा कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचा कर लोकसभा चुनाव में दोबारा देश में परचम लहराएगी। यह कहना है बात भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश प्रभारी राजू भंडारी का। वह सोमवार को नगर के अंबेडकर पार्क में आयोजित भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला कार्यसमिति को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि विपक्षियों के दुष्प्रचार को जनता समझ चुकी है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने आह्वान किया कि अनुसूचित जाति के परिवारों को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा से जोड़ें। मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव दिनेश आर्य ने भी संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दीपचंद्र ने किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री समीर आर्य, विस्तारक जगदीश जोशी, अध्यक्ष प्रकाश आर्य, पवन चौहान, उमा शकर पासवा, संजीव शर्मा, हेमंत नरूला, लालचंद सिंह, अरुण कुमार, लक्ष्मण खाती, प्रदीप डॉर्बी, आशा आदि मौजूद थीं। एबीवीपी ने ममता बनर्जी का फूंका पुतला रामनगर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को पीएनजी कॉलेज के बाहर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान कुमाऊं छात्र महासंघ अध्यक्ष रोहित मेहरा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। परिषद के कार्यकर्ता राजेश सरकार व तपेश वर्मन की सरकार के इशारे पर हत्या कर दी गई। छात्र संघ सचिव अमित कुमार ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए। इस दौरान सूरज रावत, मनीष मेहरा, करन बिष्ट, दिनेश रावत, मनीष राणा, तरूण बिष्ट, आशु मेहरा, हिमाशु सिंह, मनीष जोशी, विशाल भंडारी, गौरव कुमार, दीपक तड़ागी, सूरज चौहान अरूण चंद्रा मौजूद रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.