Move to Jagran APP

भगतदा : पहाड़ में ही पले-बढ़े, छुआ ऊंचाइयों का पहाड़ NAINITAL NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का राज्यपाल बनना कुमाऊं के लिए बड़ी उपलब्धि है। तीसरे राज्यपाल बने है।

By Edited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 10:09 PM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 05:58 PM (IST)
भगतदा : पहाड़ में ही पले-बढ़े, छुआ ऊंचाइयों का पहाड़ NAINITAL NEWS
भगतदा : पहाड़ में ही पले-बढ़े, छुआ ऊंचाइयों का पहाड़ NAINITAL NEWS

हल्द्वानी, जेएनएन : प्राथमिक शिक्षा गांव चेटाबगड़ से हासिल करने के बाद भगत सिंह कोश्यारी ने पिथौरागढ़ राजकीय महाविद्यालय से अंग्रेजी में स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। सादा जीवन व्यतीत करने वाले कोश्यारी ने शिक्षक के रूप में नौक री की शुरुआत की थी। स्वयं सेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता रहने के बाद राजनीति में भी ऊंचा मुकाम हासिल किया। वर्तमान में वह हल्द्वानी स्थित अमरावती कॉलोनी में रहते हैं। उनके समर्थक उन्हें भगतदा नाम से भी जानते हैं। --- सोशल मीडिया में सक्रिय भगत सिंह कोश्यारी सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रिय हैं। छोटी-बड़ी सूचनाओं के साथ ही अपनी सरकार की योजनाओं को लेकर लगातार ट्वीट व पोस्ट करते हैं। जहां इस समय राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का जबरदस्त दौर चल रहा है, ऐसे में कोश्यारी सोशल मीडिया में संतुलित होकर बयानबाजी करते दिखते हैं। यहां तक कि वह सीधे किसी पर आरोप भी नहीं लगाते। यही कारण है कि वह ट्रोल भी नहीं होते।

भाषण देने का अंदाज अनूठा
कोश्यारी पहली बार 2014 में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद चुने गए थे। वैसे तो सांसद प्रदेश भर में सक्रिय रहते हैं, मगर राज्य की राजनीति में उनकी अलग ही छवि है। कोश्यारी का भाषण देने का अंदाज भी कुछ अनूठा है। सार्वजनिक मंचों से बात-बात में ऐसे व्यंग्य कसते हैं, जो हंसाने-गुदगुदाने के साथ ही सोचने को भी मजबूर करे।

तमाम क्षेत्रों से जुड़े रहना है शौक
राज्य में पार्टी संगठन के बेहद अहम चेहरे माने जाने वाले कोश्यारी सामान्य जिंदगी में भी पार्टी कार्यकर्ता व तमाम सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के सुख-दुख में शरीक होना नही भूलते हैं। यही व्यवहार उनके सोशल मीडिया में भी साफ झलकता है। किसी के निधन की सूचना हो या फिर किसी को बधाई देना हो, इस तरह के कमेंट सोशल मीडिया में पोस्ट करते हैं। राज्य के तीज-त्योहारों पर पर भी उनके ट्वीट सराहे जाते हैं।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें : उपलब्धि : भगतदा को कुमाऊं से तीसरे राज्यपाल बनने का गौरव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.