Move to Jagran APP

Banshidhar Bhagat wedding golden jubilee : 50 साल पहले निर्मला के हुए थे भगत, धूमधाम से मनाएंगे गोल्डेन जुबली

Banshidhar Bhagat wedding golden jubilee भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत आज अपने शादी की गोल्डेन जुबली मना रहे हैं। 50 वर्ष पहले आज के ही दिन निर्मला भगत की अद्धांगिनी बनी थीं। उन्हें वर्षगांठ की बधाइयां देने वालों का तांता लगा है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 19 Jun 2022 01:23 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jun 2022 01:23 PM (IST)
Banshidhar Bhagat wedding golden jubilee : 50 साल पहले निर्मला के हुए थे भगत, धूमधाम से मनाएंगे गोल्डेन जुबली
Banshidhar Bhagat jubilee wedding golden : 50 साल पहले निर्मला के हुए थे भगत

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Banshidhar Bhagat wedding golden jubilee : भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत आज अपने शादी की गोल्डेन जुबली मना रहे हैं। 50 वर्ष पहले आज के ही दिन निर्मला भगत की अद्धांगिनी बनी थीं। उन्हें वर्षगांठ की बधाइयां देने वालों का तांता लगा है।

loksabha election banner

पिछले कुछ वर्षों से शादी की सालगिरह मनाने के साथ ही रजत और स्वर्ण जयंती मनाने का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। हर आम से खास व्यक्ति ऐसे आयोजनों को इंटरनेट मीडिया के जरिये खूब प्रचारित कर रहे हैं।

हल्द्वानी शहर में भी एक ऐसी जानी-पहचानी शख्सियत कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के शादी की गोल्डेन जुबली समारोह की खूब चर्चा है। भगतदा छह बार विधायकी जीत चुके हैं। वह उत्तराखंड राजनीति के मुख्य चेहरे हैं। भगतदा 20 जून को अपने विधानसभा क्षेत्र में ही एक बैक्वेट हाल में स्वर्ण जयंती मनाएंगे।

इस घटना के बाद अचानक तय हो गई शादी

ऊंचापुल निवासी 73 वर्षीय बंशीधर भगत सात भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनका विवाह 23 वर्ष में हो गया था। तब वह इलाहाबाद में नौकरी करते थे। उनके घर से फोन आया कि माताजी को कैंसर हो गया है। आप शादी कर लें। उन्होंने शादी करने के लिए हां बोल दिया।

शादी के बाद ठीक हो गई मां की तबीयत

उनकी शादी हरिपुर मोतिया निवासी निर्मला से हो हुई। भगत बताते हैं, पत्नी के आने के बाद माताजी की तबीयत भी ठीक हो गई और उनका राजनीतिक व सामाजिक जीवन भी आगे बढ़ता रहा।

तीन बेटे और एक बेटी भरा पूरा परिवार

आज वह अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं। उनके तीन बेटे अतुल, विकास व अंकुर व एक बेटी पूजा है। सभी का विवाह हो गया है। स्वजनों ने ही मिलकर उनकी शादी की 50वीं सालगिरह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है।

बंशीधर भगत : जीवन परिचय नाम

जन्म: 08 अगस्त 1951 (भक्यूड़ा -भीमताल)

निवास: लोहरियाताल, हल्द्वानी

शिक्षा: हाईस्कूल

राजनीतिक सफर

-1970 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े

-1975 में जनसंघ के सदस्य

-1989 में भाजपा के नैनीताल

- ऊधमसिंहनगर के जिलाध्यक्ष बने

-1991 में पहली बार नैनीताल से विधायक

-1993 में उप्र में राज्यमंत्री वन

-1996 में खाद्य, रसद एवं पर्वतीय विकास मंत्री

-2000 में उत्तराखंड की अंतरिम सरकार में कैबिनेट मंत्री

-2007 में कैबिनेट मंत्री

-2012 और 2017 में विधायक

किसान आंदोलन से हुई सियासी सफर की शुरुआत

पूर्व मंत्री और विधायक बंशीधर भगत ने किसान आंदोलन से अपने सियासी सफर की शुरुआत की। वे 1975 में जनसंघ से जुड़े और फिर उन्होंने किसान संघर्ष समिति बनाकर किसानों की आवाज बुलंद की। जमरानी बांध के लिए उनकी अगुआई में सात दिन का बड़ा आंदोलन चला। इसके बाद उत्तरप्रदेश और फिर उत्तराखंड विधानसभा में वह राज्य और राज्यवासियों के मसलों को निरंतर उठाते आ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.