Move to Jagran APP

वार्षिक खेल में बीए-एमए के विद्यार्थियों ने जीते 11पदक

हल्द्वानी स्थित एमबीपीजी कॉलेज की दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। एफटीआइ खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पदक पाने के लिए खूब दमखम दिखाया। पहले दिन एमए व बीए के छात्र-छात्राओं ने 11 स्वर्ण पदक झटके। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व उच शिक्षा निदेशक डॉ. बीसी मेलकानी विशिष्ट अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी एनएस रावत व प्राचार्य डॉ. बीना खंडूड़ी ने संयुक्त रूप से किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 07:56 AM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 07:56 AM (IST)
वार्षिक खेल में बीए-एमए के विद्यार्थियों ने जीते 11पदक
वार्षिक खेल में बीए-एमए के विद्यार्थियों ने जीते 11पदक

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज की दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। एफटीआइ खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पदक पाने के लिए खूब दमखम दिखाया। पहले दिन एमए व बीए के छात्र-छात्राओं ने 11 स्वर्ण पदक झटके। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीसी मेलकानी, विशिष्ट अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी एनएस रावत व प्राचार्य डॉ. बीना खंडूड़ी ने संयुक्त रूप से किया। खेल प्रभारी डॉ. पुष्कर गौड़ ने कॉलेज के खेल विभाग की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। जिसके बाद छात्र-छात्राओं की 100, 400, 800, 5000 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला क्षेपण, चक्का क्षेपण आदि कराई गई। संचालन डॉ. कमला पंत व डॉ. सुचिता मेहता ने किया। यहां डॉ. डीसी पंत, डॉ. नवीन भगत, डॉ. अमित सचदेवा, डॉ. कमरुद्दीन, डॉ. एचएस भाकुनी, डॉ. तनुजा मेलकानी, डॉ. शुभ्रा कांडपाल, डॉ. बीआर पंत, डॉ. संजय खत्री, डॉ. सुरेश टम्टा, डॉ. अलका शर्मा, डॉ. मनोरा, डॉ. एपी सिंह, डॉ. भुवन मेलकानी आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

ये बने पदक विजेता

5000 मीटर दौड़

महिला वर्ग

नीलम लोधियाल-स्वर्ण पदक, दीक्षा बनौला-रजत पदक, दीपा मेहता-कांस्य पदक

पुरुष वर्ग

रमेश नेगी-स्वर्ण पदक, सूरज कुमार-रजत पदक, ब्रिजेश जोशी-कांस्य पदक

800 मीटर दौड़

महिला वर्ग

नेहा अधिकारी-स्वर्ण पदक, दीपा बिष्ट-रजत पदक, प्रेमा-कांस्य पदक

पुरुष वर्ग

चेतन बिष्ट-स्वर्ण पदक, रमेश सिंह नेगी-रजत पदक, नरेंद्र कोरंगा-कांस्य पदक

400 मीटर दौड़

महिला वर्ग

नेहा अधिकारी-स्वर्ण पदक, दीपा बिष्ट-रजत पदक, ज्योति ऐरी-कांस्य पदक

पुरुष वर्ग

चेतन बिष्ट-स्वर्ण पदक, गोरव बिष्ट-रजत पदक, हिमांशु अधिकारी-कांस्य पदक

गोला क्षेपण

महिला वर्ग

बबीता बिष्ट-स्वर्ण पदक, प्रियंका बिष्ट-रजत पदक, दीपा मेहता-कांस्य पदक

पुरुष वर्ग

योगेश सिंह बसेड़ा-स्वर्ण पदक, राहुल मनराल-रजत पदक, गोविंद सिंह परिहार-कांस्य पदक

चक्का क्षेपण

महिला वर्ग

प्रियंका बिष्ट-स्वर्ण पदक, ज्योति ऐरी-रजत पदक, निहारिका मेहरा-कांस्य पदक

पुरुष वर्ग

योगेश सिंह-स्वर्ण पदक, राहुल मनराल-रजत पदक, शुभम सिंह नेगी-कांस्य पदक

लंबी कूद

पुरुष वर्ग

बालम सिंह बोहरा-स्वर्ण पदक, ललित सिंह-रजत पदक, सुमित तिवारी-कांस्य पदक

महिला वर्ग

गीता आर्या - स्वर्ण पदक, पूर्वी डालाकोटी - रजत पदक, प्रीति शाही - कांस्य पदक

ऊंची कूद

पुरुष वर्ग

किशन सिंह बोरा-स्वर्ण पदक, बालम सिंह बोरा-रजत पदक, सौरभ सिंह-कांस्य पदक

महिला वर्ग

गीता आर्या-स्वर्ण पदक, हेमा पांडे-रजत पदक, दीक्षा-कांस्य पदक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.