चिड़ियाघर में बढ़ा रेड पांडा का कुनबा
नैनीताल चिड़ियाघर में रेड पांडा का कुनबा बढ़ने लगा है। यहां सालभर पहले डार्जीलिंग से लाए गए पांडा जोड़े ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है।
नैनीताल। नैनीताल चिड़ियाघर में रेड पांडा का कुनबा बढ़ने लगा है। यहां सालभर पहले डार्जीलिंग से लाए गए पांडा जोड़े ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है।
बुधवार को चिड़ियाघर प्रशासन ने इसकी अधिकारिक जानकारी दी है। चिड़ियाघर की निदेशक तेजस्वनी पाटिल ने बताया कि बच्चे करीब दस दिन पहले पैदा हुए हैं। बताया कि जू में राहुल नामक नर रेड पांडा की आयु 12.5 वर्ष और मादा सोनम की आयु करीब पौने दो साल है।
बताया कि इन दिनों मादा पांडा को दूध में शहद और अंडे, केले व सेब दिए जा रहे हैं। नवजात बच्चे नेस्ट बॉक्स में रखे गए हैं। बताया कि पांडा की आयु 14-15 साल होती है।
पढ़ें - लखनऊ चिडिय़ाघर में इलाज के लिए आए तेंदुए की मौत