Move to Jagran APP

नहीं रहे सेना मेडल प्राप्त सेनि. सूबेदार नारायण सिंह कोश्यारी

आजाद हिंद फौज के सिपाही रहे स्व. शेर सिंह कोश्यारी के पुत्र सेना मेडल प्राप्त सेवानिवृत्त नायब सूबेदार नारायण सिंह कोश्यारी (80) का निधन हो गया।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 29 Dec 2018 07:18 PM (IST)Updated: Sat, 29 Dec 2018 07:18 PM (IST)
नहीं रहे सेना मेडल प्राप्त सेनि. सूबेदार नारायण सिंह कोश्यारी
नहीं रहे सेना मेडल प्राप्त सेनि. सूबेदार नारायण सिंह कोश्यारी

ऊधमसिंह नगर, जेएनएन : आजाद हिंद फौज के सिपाही रहे स्व. शेर सिंह कोश्यारी के पुत्र सेना मेडल प्राप्त सेवानिवृत्त नायब सूबेदार नारायण सिंह कोश्यारी (80) का निधन हो गया। कोश्यारी काफी समय से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार देर रात कॉलोनी रोड स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। महरगाढ़ी, नामती चेताबगड़, तहसील कपकोट जिला बागेश्वर के मूल निवासी कोश्यारी सांसद भगत सिंह कोश्यारी के रिश्तेदार थे। सेना में अदम्य साहस के लिए उन्हें 1980 में सेना मेडल से नवाजा गया था।

loksabha election banner

1986 में सेना से सेवानिवृत्त होकर वह परिवार के साथ गूलरभोज आकर बस गए। विरासत में मिली राष्ट्रभक्ति को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपने चार पुत्रों महिपाल सिंह, नंदन सिंह, मान सिंह व नैन सिंह को भी सेना में जाने के लिए प्रेरित किया। चारों पुत्र सेना में भर्ती हुए। वर्तमान में केवल महिपाल ही सेवानिवृत्त हुए हैं। सिलसिला यहीं नहीं थमा, उनके दो पौत्र धर्मेंद्र कोश्यारी व सत्येंद्र कोश्यारी भी सेना में ही हैं। शनिवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। ज्येष्ठ पुत्र महिपाल सिंह ने मुखाग्नि दी।

यह भी पढ़ें : लामाचौड़ में तड़के ट्रक ने छोटा हाथी को मारी टक्‍कर, दो युवकों की मौत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.