Move to Jagran APP

Kumaon Weather Update : सूरज के तेज से तपी कुमाऊं की धरती, तापमान ने पिछला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

Kumaon Weather Update तराई-भाबर में अप्रैल की गर्मी ने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री व पंतनगर का 40 डिग्री पहुंच गया।मौसम विभाग के मुताबिक पिछले दस वर्षों में अप्रैल दूसरे सप्ताह तापमान इतना अधिक नहीं पहुंचा है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 15 Apr 2021 07:24 AM (IST)Updated: Thu, 15 Apr 2021 07:24 AM (IST)
Kumaon Weather Update : सूरज के तेज से तपी कुमाऊं की धरती, तापमान ने पिछला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा
Kumaon Weather Update : सूरज के तेज से तपी कुमाऊं की धरती, तापमान ने पिछला रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather Update : तराई-भाबर में अप्रैल की गर्मी ने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। बुधवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री व पंतनगर का 40 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले दस वर्षों में अप्रैल दूसरे सप्ताह तापमान इतना अधिक नहीं पहुंचा है। 2019 में सर्वाधिक 39.4 डिग्री तापमान 30 अप्रैल को रिकॉर्ड हुआ था। बढ़ते तापमान के कारण गर्मी बेहाल करने लगी है। मौसम विभाग आने वाले दिनों में तापमान में और तेजी की संभावना जता रहा है।

loksabha election banner

गुरुवार से पर्वतीय जिलों में बदलेगा मौसम 

गर्मी से भले अभी राहत नहीं है, लेकिन गुरुवार से मौसम में हल्के बदलाव की उम्मीद है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 16 व 17 अप्रैल को कुमाऊं के पर्वतीय जिलो में आमतौर पर बादल छाने की संभावना है। पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में कहीं कहीं पर हल्की बारिश हो सकती है। इससे पर्वतीय जिलों में तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। 

पिछले वर्षों में अप्रैल का सर्वाधिक पारा 

वर्ष              पारा (तिथि)

2022           38.9 (14)

2020           36.4 (15)

2019           39.4 (30)

2018           37.8 (19)

2017           38.6 (29)

2016           39.2 (27)

2015           37.0 (21)

2014           38.7 (30)

2013           38.9 (30)

2012           37.3 (20)

तापमान बढऩे की यह है वजह 

बढ़ती गर्मी में मौसम से नमी कम हो रही है। बुधवार को 30 प्रतिशत नमी रही। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि इस समय उत्तर-पश्चिम हवा चल रही है। 12.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से राजस्थान से आ रही गर्म हवा तापमान को बढ़ा रही है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.