मुंबई के अस्पताल में इलाज करा रहे राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने पोस्ट किया भावुक संदेश
राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी डेढ़ माह से अस्वस्थ हैं। मुंबई के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने फेसबुक के जरिये इसकी सूचना दी थी।
हल्द्वानी, जेएनएन : राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी डेढ़ माह से अस्वस्थ हैं। मुंबई के एक अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने फेसबुक के जरिये इसकी सूचना दी थी। सोमवार को बलूनी ने एक बार फिर से फेसबुक पर भावुक संदेश पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्वस्थ होकर आप सबके बीच आऊंगा। मैंने बचपन से ही संघर्ष करना सीखा है। उत्तराखंड के विकास के लिए जो संकल्प लिया है वो पूरा करूंगा। उन्होंने स्वास्थ्यलाभ की कामना करने वाले शुभचिंतकाें का आभार जताते हुए कहा कि, आपके प्रेम और स्नेह के लिए आभारी हूं।
सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे बलूनी ने फेसबुक पर अपलोड वीडियो के जरिये कहा कि आप लोगों के संदेश मुझे लगातार मिल रहे हैं। मैं आप सभी का आभारी हूं। मुझे इस बीमारी में आप सभी ने मनोबल बढ़ाया। कई दोस्तों ने व्यक्तिगत तौर पर मुझसे मिलने का आग्रह किया है। डॉक्टरों ने मिलने से मना किया है। इस समय मेरी प्रतिरोधक क्षमता कम है। जब यह समस्या दूर हो जाएगी। तब में व्यक्तिगत तौर पर मिलूंगा। उन्होंने अपने बचपन के संघर्ष को याद कर कहा है कि दोस्तो मैंने बचपन से बहुत अधिक संघर्ष किया है। बचपन में ही पिताजी का देहांत हो गया था। यहां तक संघर्ष करते हुए पहुंचा। मुझे पूरा विश्वास है कि मैं इस बीमारी से भी जीतकर आपके बीच आऊंगा और जो संकल्प मैंने उत्तराखंड के लिए लिए हैं। उन्हें पूरा करूंगा।
यह भी पढ़ें : पूर्व मुख्यमंत्रियों का बकाया माफ करने के अध्यादेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई जारी
यह भी पढ़ें : पिथौरागढ़ विस उपचुनाव में 47.48 फीसद मतदान, 28 को होगा हार-जीत का फैसला