आनंद कुजरवाल बनाए गए उत्तराखंड प्रदेश सचिव
रानीबाग के पूर्व प्रधान आनंद कुजरवाल को राजीव गांधी पंचायत राज संगठन का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 06:18 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 06:47 PM (IST)
संस, भीमताल : रानीबाग के पूर्व प्रधान आनंद कुजरवाल को राजीव गांधी पंचायत राज संगठन का प्रदेश सचिव बनाया गया है। प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने संगठन के प्रति कर्तव्यनिष्ठा, न्याय पंचायतों में सक्रियता और अनुभव का संज्ञान लेकर राजीव गांधी पंचायत राज संगठन की राष्ट्रीय संयोजक मीनाक्षी नटराजन व प्रदेश प्रभारी अरविंद बाग की संस्तुति पर उनकी नियुक्ति की है। आनंद कुजरवाल के प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, प्रकाश जोशी, मोहित उनियाल, संजय साह, सतीश नैनवाल, राहुल छिमवाल, ललित मोहन, घनश्याम शर्मा, पवन साह, दलजीत सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें