Move to Jagran APP

अल्मोड़ा की बेटी नीमा भगत बनींं दिल्ली भाजपा की प्रदेश महामंत्री, बंशीधर बोले सम्मान की बात

अल्मोड़ा की मूल की पूर्वी दिल्ली की मेयर रह चुकी नीमा भगत को भाजपा दिल्ली प्रदेश की मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि के लिए जहां क्षेत्र में खुशी है वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने ट्वीट कर नीमा की नियुक्ति का स्वागत कर बधाई दी है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sat, 03 Oct 2020 10:06 AM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2020 10:06 AM (IST)
अल्मोड़ा की बेटी नीमा भगत बनींं दिल्ली भाजपा की प्रदेश महामंत्री, बंशीधर बोले सम्मान की बात
पूर्वी दिल्ली की मेयर रह चुकी नीमा भगत को भाजपा दिल्ली प्रदेश की मंत्री नियुक्त किया गया है।

हल्द्वानी, जेएनएन: अल्मोड़ा की मूल की पूर्वी दिल्ली की मेयर रह चुकी नीमा भगत को भाजपा दिल्ली प्रदेश की मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि के लिए जहां क्षेत्र में खुशी है, वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने ट्वीट कर नीमा की नियुक्ति का स्वागत कर बधाई दी है। भगत ने इसे उत्तराखंड मूल के नेताओं का सम्मान बताया।

loksabha election banner

अल्मोड़ा के भिकियासैंण में नीमा भगत का ससुराल है और मायका तौली गांव में है। वह लंबे समय से दिल्ली में हैं, लेकिन उनका जुड़ाव अपने क्षेत्र की जड़ों से है। प्रदेश महामंत्री बनने के बाद शुक्रवार को जागरण से फोन पर बातचीत में नीमा ने पहाड़ से अपने जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि वह अक्सर पहाड़ आती हैं। वहां की महिलाएं बहुत अधिक सशक्त हैं। हर मौसम में कड़ी मेहनत करती हैं। युवाओं में भी सामथ्र्य है, लेकिन उन्हें दिशा दिखाने की जरूरत है। लॉकडाउन में कई युवाओं ने स्वरोजगार के जरिये महत्वपूर्ण काम किया है। पहाड़ में पलायन को लेकर नीमा कहती हैं, चकबंदी जरूरी है। इसके लिए हमारी सरकार काम कर रही है। इससे लोग खेती करने को प्रेरित होंगे। वह कहती हैं, अपने बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए लोग जब खुद अपनी परंपराओं को अपनाएंगे तो आपके बच्चे उसे सीखेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.