विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आप सत्ता में आई तो उत्‍तराखंड को दिल्ली से भी आगे ले जाएंगे : कोठियाल

By Skand ShuklaEdited By:
Published: Fri, 24 Dec 2021 08:50 AM (IST)

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने गुरुवार को ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा के साथ ...और पढ़ें

आप सत्ता में आई तो उत्‍तराखंड को दिल्ली से भी आगे ले जाएंगे : कोठियाल
आप सत्ता में आई तो उत्‍तराखंड को दिल्ली से भी आगे ले जाएंगे : कोठियाल

जागरण टीम, खटीमा/टनकपुर : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल ने गुरुवार को ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा के साथ ही चम्पावत के टनकपुर में सभा की। इस दौरान उन्होंने भाजपा व कांग्रेस को निशाने पर लिया। कहा कि दोनों दल एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। जनता अब तीसरे विकल्प के तौर पर आप की सरकार चाहती है।

कर्नल कोठियाल का खटीमा के झनकट पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यहां से वह चकरपुर रामलीला मैदान में पहुंचे। वहां आयोजित विशाल जनसभा में कहा कि भाजपा ने प्रदेश में बस मुख्यमंत्री बनाने का ही काम किया। आप सत्ता में आई तो राज्य को दिल्ली से भी आगे लेकर जाएंगे। दिल्ली की तर्ज पर राज्य विकसित होगा।

पार्टी की पहली गारंटी 300 यूनिट बिजली मुफ्त, किसानों को बिजली मुफ्त, पुराने घरेलू बिल माफ, 24 घंटे बिजली, दूसरी गारंटी हर घर रोजगार, रोजगार मिलने तक हर माह 5000 भत्ता, प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों के लिए जाब पोर्टल, छह महीने में एक लाख नौकरी, नौकरी में राज्य के लोगों को 80 प्रतिशत आरक्षण, रोजगार व पलायन मंत्रालय का गठन, तीसरी गारंटी रामजन्म भूमि अयोध्या, अजमेर शरीफ, करतापुर साहिब की निश्शुल्क यात्रा कराई जाएगी। आप सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस अवसर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर, रमेश राणा भी मौजूद रहे।

वहीं, टनकपुर में कोठियाल का कुमाऊं परिधान में सजी महिलाओं ने उनका तिलक किया। इसके बाद आप कार्यकर्ताओं ने रोड शो निकाला, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुए तुलसी राम चौराहे पर पहुंचा। यहां सभा को संबोधित करते हुए कर्नल कोठियाल ने कहा कि जनता कांग्रेस व भाजपा से त्रस्त हो चुकी है। वह बदलाव का मन बना चुकी है। इससे पूर्व आप के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मदन ङ्क्षसह महर ने कहा कि कर्नल को भारत सरकार की ओर से सर्वोच्च वीरता पुरस्कार, कीर्ति चक्र, अशोक चक्र व विशिष्ट मेडल से सम्मानित किया गया है।