Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, गांधी जयंती पर पदयात्रा निकालेंगे कार्यकर्ता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बूथ महासंपर्क अभियान के तहत संपर्क विस्तारकों की ली बैठक।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 08:30 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 08:30 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, गांधी जयंती पर पदयात्रा निकालेंगे कार्यकर्ता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, गांधी जयंती पर पदयात्रा निकालेंगे कार्यकर्ता

संस, रामनगर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बूथ महासंपर्क अभियान के तहत संपर्क विस्तारकों के साथ बैठक कर उनके कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

loksabha election banner

पैठपड़ाव में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा आगामी दो अक्टूबर को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में डेढ़ सौ कार्यकर्ता डेढ़ सौ किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। जिसमें महात्मा गांधी के जीवन व केंद्रीय योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से 25 करोड़ 11 लाख रुपये की सहयोग धनराशि एकत्र होने पर प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सराहना की है। उन्हें इसके लिए सम्मानित भी किया गया। यह सब कार्यकर्ताओं के बलबूते हुआ है। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने विस्तारकों के बारे में जानकारी ली। कहा कि बूथ में संपर्क विस्तारक का अहम रोल होता है। बूथ में कार्यकारिणी गठन, नए सदस्यों का सत्यापन, बूथ सम्मेलन समेत अनेक कार्य की उस पर जिम्मेदारी रहती है। जिला महामंत्री राकेश नैनवाल ने बैठक का संचालन किया। बैठक में मंडल सत्यप्रकाश शर्मा, मनोज रावत, मंडल अध्यक्ष हरीश बेलवाल, कमल किशोर, नवीन करगेती, पूरन नैनवाल, माया रावत, भावना भट्ट, ममता गोस्वामी मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष ने जताया शोक बैठक से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट विधायक दीवान सिंह बिष्ट के घर पहुंचे। उन्होंने विधायक के छोटे भाई देवेंद्र बिष्ट की मृत्यु पर अपनी शोक श्रद्घांजलि व्यक्त की। स्वजलकर्मियों ने समस्याओं से मंत्री को कराया अवगत भीमताल : स्वजल कर्मचारी संघ ने पेयजल स्वच्छता मंत्री प्रकाश पंत से भेंट कर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही समस्याओं के निराकरण करने की मांग उठाई। कर्मचारियों ने बताया कि पिछले तीन माह से ना तो वेतन मिला है और ना ही विभागीय सेवा विस्तार किया गया है। जिससे कर्मचारियों को अपने परिवार के भरण पोषण करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान कमल, किरन, अरूण दास, पंकज बिष्ट, संजय पांडे, दिलीप अग्रवाल, बेल सिंह महर आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.