Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, कांग्रेस ने नहीं दिया गांधी व पटेल को सम्मान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस पर जमकर सियासी हमला बोला।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 11:49 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 11:49 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, कांग्रेस ने नहीं दिया गांधी व पटेल को सम्मान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, कांग्रेस ने नहीं दिया गांधी व पटेल को सम्मान

जागरण संवाददाता, नैनीताल : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कांग्रेस पर जमकर सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लौहपुरुष सरदार पटेल को सम्मान नहीं दिया, बल्कि दोनों का नाम वोट बैंक के लिहाज से भुनाया। पटेल की दुनियां की सबसे ऊंची मूर्ति का 31 अक्टूबर को अनावरण होगा, जबकि गांधी जयंती से विधायकों या वरिष्ठ नेता के नेतृत्व में भाजपा नेता 15 दिन तक डेढ़ सौ किमी पदयात्रा कर गांधी के ग्राम स्वराज की अवधारणा का अनुसरण करेंगे। साथ ही बताया कि पटेल जयंती पर 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन भी किया जाएगा।

loksabha election banner

नंदा देवी महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भट्ट बुधवार को नैनीताल क्लब में प्रेस से रूबरू हुए। कहा कि कांग्रेस ने महापुरुषों का उपयोग वोट बैंक के लिए किया। पर कभी सम्मान नहीं किया। यह बातें कांग्रेस के दोहरे चरित्र को दर्शाती हैं। उन्होंने बताया कि कि 27 सितंबर को हरिद्वार में पार्टी के मोर्चाें की प्रदेशस्तरीय बैठक होगी, जिसमें केंद्रीय नेतृत्व भी शामिल होगा। एक सवाल के जवाब में भट्ट ने कहा कि मंत्रियों को पूरी तैयारी व होम वर्क के साथ सदन में जाना चाहिए और अप्रासंगिक सवालों के जवाब नहीं देने चाहिए। भट्ट ने नैनीताल में बलियानाला व लोअर माल रोड की समस्या गंभीर मानते हुए कहा कि तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से समस्या का समाधान किया जाएगा। बजट की कमी भी दूर की जाएगी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मनोज जोशी, विकास जोशी, छात्रसंघ अध्यक्ष महेश सिंह महर, अतुल पाल आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.