Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- मुंगेरीलाल के सपने देखना बंद करे कांग्रेस

मतदान की तारीख करीब आते ही निकाय चुनाव के प्रत्याशियों ने प्रचार भी तेज कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 05:30 AM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 05:30 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- मुंगेरीलाल के सपने देखना बंद करे कांग्रेस
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- मुंगेरीलाल के सपने देखना बंद करे कांग्रेस

जागरण संवाददाता, नैनीताल : मतदान की तारीख करीब आते ही निकाय चुनाव के प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। बड़े सियासी दलों के दिग्गज भी अब अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने मैदान में कूद पड़े हैं। बुधवार को इसी सिलसिले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट नैनीताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस निकाय चुनाव में मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करे। साथ ही दावा किया कि प्रदेश के 90 फीसद जनता भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में है।

loksabha election banner

मंगलवार को नैनीताल में पार्टी के पालिकाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरविंद पडियार के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे भट्ट ने कांग्रेस पर तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि सरकार ने निकायों में बजट बढ़ाकर तीन गुना से अधिक कर दिया है। नैनीताल की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें जीत का मंत्र दिया और एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए जुटने की अपील की। इस दौरान विधायक संजीव आर्य, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज साह, विवेक साह, भुवन हरबोला, शांति मेहरा, पूरन मेहरा, गोपाल रावत, कुंदन बिष्ट, मनोज जोशी आदि कार्यकर्ता थे। उधर, पार्टी प्रत्याशी अरविंद ने वरिष्ठ नेताओं के साथ हाई कोर्ट परिसर तथा अधिवक्ता के चैंबर में जाकर वोट देने की अपील की। कानून करेगा अपना काम

पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय कुमार पर पिछले दिनों लगे यौन शोषण के आरोप के मामले में अजय भट्ट ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। साथ ही साफ किया कि संजय ने पद से इस्तीफा दे दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.