Move to Jagran APP

Agniveers Bharti 2022 : पिथौरागढ़ और चम्पावत में अग्निवीरों की भर्ती का आ गया पूरा शेड्यूल, यहां देखें

Agniveers Bharti 2022 Schedule Pithoragarh and Champawat पांच सितंबर को पिथौरागढ़ और चम्पावत जिले की समस्त तहसीलों के अग्निवीर टेक्नीशियन अग्निवीर क्लर्क व अग्निवीर स्टोर कीपर के पदों के लिए पंजीकृत 733 अभ्यर्थिंयों की भर्ती प्रक्रिया होगी। इसको लेकर प्रशासन ने तैयारी बैठक की।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 07 Aug 2022 03:55 PM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2022 03:55 PM (IST)
Agniveers Bharti 2022 : पिथौरागढ़ और चम्पावत में अग्निवीरों की भर्ती का आ गया पूरा शेड्यूल, यहां देखें
Agniveers Bharti 2022 : पांच से 12 सितंबर तक पिथौरागढ़ और चम्पावत में अग्निवीरों की भर्ती होनी है।

पिथौरागढ़, जागरण संवाददाता : Agniveers Bharti Schedule in Pithoragarh and Champawat : आगामी पांच से 12 सितंबर तक होने वाली पिथौरागढ़ और चम्पावत के अग्निवीर सेना भर्ती की तैयारियों को लेेकर प्रशासन ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को तैयारियों के लिए दिशा निर्देश दे दिए है।

loksabha election banner

अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने संबंधित विभागों की बैठक लेते हुए समय पर सभी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम एफआर चौहान, कर्नल अमेय त्रिपाठी, मेजर एसबीएन सिराज, एसएम दत्ता, सहायक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बलवंत सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।

यह व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

भर्ती स्थल पर जल संस्थान को पेयजल व्यवस्था, यूपीसीएल को विद्युत, लोनिवि को बेरिकेडिंग, नगरपालिका को शौचालय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी व सेना के अधिकारियों को दूरसंचार व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस को कानून व्यवस्था समय पर पूर्ण करने और दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

भर्ती शेड्यूल

पांच सितंबर को पिथौरागढ़ और चम्पावत जिले की समस्त तहसीलों के अग्निवीर टेक्नीशियन, अग्निवीर क्लर्क व अग्निवीर स्टोर कीपर के पदों के लिए पंजीकृत 733 अभ्यर्थिंयों की भर्ती प्रक्रिया होगी।

जरनल ड्यूटी पद

तहसील           भर्ती तिथि      पंजीकृत अभ्यर्थी

डीडीहाट          5सितंबर          917

तेजम             5 सितंबर        75

पिथौरागढ़        6 सितंबर        2683

मुनस्यारी         7 सितंबर        824

धारचूला         7 सितंबर        1100

कनालीछीना     7 सितंबर        358

बेरीनाग          8 सितंबर         722

गंगोलीहाट       8 सितंबर        1073

गणाईगंगोली     8 सितंबर         430

देवलथल          9 सितंबर         308

थल                9 सितंबर          327

बंगापानी         9 सितंबर          452

लोहाघाट         9 सितंबर         1249

चम्पावत         10 सितंबर        1215

पाटी               10 सितंबर        930

पूर्णागिरी        11 सितंबर         815

बाराकोट         11 सितंबर         611


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.