फिर विवादों में विधायक चैंपियन, हाई कोर्ट ने जारी की नोटिस
खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह 'चैंपियन' एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार विवाद रुड़की से जुड़ा है और एक महिला को जान से मारने की धमकी देने के आरोप को गंभीरता से लेते हुए हाई कोर्ट ने चैंपियन को नोटिस जारी किया है।
नैनीताल। खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह 'चैंपियन' एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। इस बार विवाद रुड़की से जुड़ा है और एक महिला को जान से मारने की धमकी देने के आरोप को गंभीरता से लेते हुए हाई कोर्ट ने चैंपियन को नोटिस जारी किया है।
रुड़की निवासी नुपुर सिंह ने अदालत में सुरक्षा को लेकर याचिका दायर की है। नुपुर ने याचिका में कहा है कि चैंपियन और उनके बीच रुड़की रोडवेज स्टेशन स्थित होटल पोलरिस को लेकर विवाद चल रहा है। पति की मौत के बाद प्रणव और अन्य ने उसकी संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। साथ ही बार-बार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसलिए उसे सुरक्षा की जरूरत है। मुख्य न्यायाधीश केएम जोजफ और वीके बिष्ट की खंडपीठ ने मामले को सुनने के बाद प्रणव को नोटिस जारी किया है।
पढ़ें-स्टिंग मामले में हाई कोर्ट से सरकार को राहत