बलियानाला के मुहाने पर फिर हुआ भूस्खलन, दहशत
नैनीताल के तल्लीताल हरिनगर में बलियानाला के मुहाने पर आज फिर भारी भूस्खलन हो गया और पहाड़ी का बड़ा हिस्सा बलियानाला में समा गया।
नैनीताल, [जेएनएन]: सरोवर नगरी के तल्लीताल हरिनगर में बलियानाला के मुहाने पर आज फिर भारी भूस्खलन हो गया और पहाड़ी का बड़ा हिस्सा बलियानाला में समा गया।
पिछले दिनों बड़ी चट्टान दरकने से बलियानाला के मुहाने पर बसे 17 परिवारों को जीआईसी व जूनियर स्कूल भवन में शिफ्ट किया गया है। खतरे को देखते हुए प्रभारी डीएम हरबीर सिंह ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ प्रभावित इलाके का दौरा किया। साथ ही 17 और परिवारों को शिफ्ट करने के लिए व्यवस्था के निर्देश दिए।
बढ़ गया है खतरा
नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में बलियानाला के मुहाने पर भारी भूस्खलन से खतरा बढ़ गया। दो साल पहले भी जबरदस्त भूस्खलन से दो दर्जन परिवारों को विस्थापन करना पड़ा था, जबकि पिछले साल चट्टान के ऊपर बना मंदिर ध्वस्त हो गया था। जिसके बाद विशालकाय चट्टान अटकी थी, जो पहाड़ी दरकने के साथ बलियानाला में समा गया।
बलियानाला के ट्रीटमेंट को लेकर शासन हुआ गंभीर
सरोवर नगरी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र बलियानाला के ट्रीटमेंट को लेकर शासन गंभीर हो गया है। जापान इंटरनेशनल कोर्नेशन एजेंसी जायका के विशेषज्ञ बलियानाला के ट्रीटमेंट की तकनीक सुझाएंगे। एडीएम हरबीर सिंह व बीएल फिरमाल के साथ टेक्निकल कॉपरेशन प्रोजेक्ट जायका के मुख्य अभियंता जयकुमार शर्मा, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता हरीश चंद्र, सहायक अभियंता एमएम जोशी ने जापान के विशेषज्ञ हारा व मत सुनामी द्वारा बलियानाला क्षेत्र का निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें: बलियानाला के ट्रीटमेंट को लेकर शासन हुआ गंभीर, किया निरीक्षण
यह भी पढ़ें: नैनीताल के बलियानाले में फिर भूस्खलन, दहशत में लोग