Move to Jagran APP

CM in Nainital: कार्यकर्ताओं के बाद अपने 'गुरु' के पास पहुंचे CM धामी, 5 माह पहले मंदिर में कराई थी विशेष पूजा

CM in Nainital ख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरूवार को नैनीताल पहुँचे। अपने नैनीताल दौरे के दौरान वह दोपहर को श्यामखेत स्थित फेमस एस्ट्रोलॉजर दीपाली दुबे के आवास में पहुँचे। जहॉ उन्होंने करीब 1 घण्टे का समय व्यतीत किया।

By Jagran NewsEdited By: Rajesh VermaPublished: Thu, 06 Oct 2022 08:10 PM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 08:10 PM (IST)
CM in Nainital: कार्यकर्ताओं के बाद अपने 'गुरु' के पास पहुंचे CM धामी, 5 माह पहले मंदिर में कराई थी विशेष पूजा
CM in Nainital: एस्ट्रोलॉजर दीपाली दुबे से वार्ता करते मुख्यमंत्री धामी

संवाद सहयोगी, भवाली : CM in Nainital: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) गुरुवार को नैनीताल दौरे पर थे। नैनीताल में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और राज्य के विकास काे लेकर उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के वर्चुअल कार्यक्रम से भी जुड़े। इस बीच समय निकालकर वह भवाली के पास स्थित श्यामखेत भी पहुंचे। यहां उन्होंने एस्ट्रोलॉजर दीपाल दुबे से मुलाकात की।

loksabha election banner

श्यामखेत में एक घंटे रुके

अपने नैनीताल दौरे के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी गुरुवार दोपहर को श्यामखेत स्थित एस्ट्रोलॉजर दीपाली दुबे (Astrologer Deepali Dubey) के आवास पर पहुंचे, जहं उन्होंने करीब एक घंटे का समय व्यतीत किया। हालांकि इस मुलाकात के दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाई रखी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री दीपाली दुबे को अपने गुरु की संज्ञा देते हैंऔर एक शिष्य के रूप में वह गुुरुवार को उनके आवास पर पहुुंचे थे।

शिष्टाचार भेंट के लिए आए थे सीएम

इससे पूर्व मई माह में मुख्यमंत्री धामी जब घोड़ाखाल स्थित गोल्ज्यू मंदिर (Ghorakhal Golgyu Temple) आए थे तो दीपाली दुबे ने ही मुख्यमंत्री को विशेष पूजा कराई थी। एस्ट्रोलॉजर दीपाली दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री शिष्टाचार भेंट के लिए उनके आवास आए थे। उन्होंने आवास में उनका स्वागत किया, जिसके बाद वह वापस लौट गए।

ये भी पढ़ें : नैनीताल पहुंचे सीएम धामी, बोले- पर्यटन को बढ़ाएंगे, लेकिन अवैध गतिविधियां नहीं संचालित होने देंगे

एस्ट्रोलॉजर दीपाली दुबे यूपी के प्रयागराज इलाहाबाद से बिलॉन्ग करती हैं और नोएडा में भी उनका आवास है। श्यामखेत में भी उन्होंने आवास बनवा रखा है। पिछले 2 वर्षों से वह श्यामखेत स्थित अपने आवास में ही पति अनुराग तिवारी व बेटी के साथ रह रही हैं। पिछले एक वर्षों से मुख्यमंत्री उनसे जुड़े हैं। मुख्यमंत्री का उनकर काफी विश्वास है।

25 वर्षों से दे रहीं ज्योतिष का ज्ञान

दीपाली दुबे 25 वर्षों से लोगो को ज्योतिष ज्ञान दे रही हैं। दीपाली दुबे ने बताया कि वह बचपन से साधना में लीन हैं। शिव व नीब करौली महाराज को वह गुरू मानती हैं। वह पिछले 2 सालों से श्यामखेत में रह रही है। क्योंकि दे देवभूमि से उन्हें काफी लगाव है।

ये भी पढ़ें : नैनीताल में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को CM धामी से मिलने से रोका तो किया हंगामा, बाेले-सिर्फ चुनाव में आती है याद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.