Uttarakhand Lockdown Day 6 : अस्पतालों के बाद प्रशासन ने आठ होटल भी किए अधिग्रहीत
कोरोना की महामारी को नियंत्रण करने के लिए जहां अस्पताल प्रशासन ने शहर के छह अस्पतालों का अधिग्रहित कर लिया है वहीं अब आठ बड़े होटलों को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
हल्द्वानी, जेएनएन : कोरोना की महामारी को नियंत्रण करने के लिए जहां प्रशासन ने शहर के छह अस्पतालों का अधिग्रहित कर लिया है, वहीं अब आठ बड़े होटलों को भी अपने कब्जे में ले लिया है। यह होटल नैनीताल रोड व रामपुर रोड के हैं। इनमें अन्य सुविधाओं के लिए भी तैयारी की जा रही है। एसडीएम विवक राय ने बताया कि इसके अलावा वानिकी प्रशिक्षण केंद्र, आइटीआइ समेत 10 से अधिक सरकारी व निजी शिक्षण संस्थान भी अधिग्रहित किए गए हैं। भविष्य में आवश्यकता के अनुसार और भी होटल, अस्पताल व अन्य संस्थानों को अधिग्रहित किया जा सकता है।
शेल्टर होम तक जाने के लिए कराए जाएं वाहन
दूसरे जिलों व राज्यों में जाने के लिए वाहनों की दिक्कत होने लगी है। किसी तरह की व्यवस्था नहीं होने पर लागे इधर-उधर भटकने को मजबूर हो रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए डीएम सविन बंसल ने कहा कि नगर की टीम के सदस्य यात्रियों, श्रमिकों को सेल्टर तक लाने ले जाने के लिए के लिए आवश्यक वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। जिला पूर्ति अधिकारी भोजन व्यवस्थायें सुनिश्चित कराएंगे। यह सभी सुविधाएं 24 घंटे मिलनी चाहिए। डीएम ने कहा कि लॉजिस्टिक टीम अपनी आवश्यकतानुसार कोई भी स्थन व वस्तु को अधिग्रहण करने में सक्षम है। अगर किसी भी कार्य में बाधा पैदा की जाती है तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।
यह भी पढें
= एक माह तक किराया मांगा तो प्रशासन करेगा सख्त कार्रवाई
= नैनीताल जिले में कोरोना से लड़ने के लिए जरूरी उपकरण तक नहीं