मना रहे थे दुल्हन के आने की खुशिया, एकाएक छा गई निराशा
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे जनता गाव में एकाएक मकान का पाल गिरने से कई लोग घायल हो गए।
संवाद सूत्र, गरमपानी : अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे जनता गाव में एकाएक मकान का पाल गिरने से कई लोगों के घायल होने के बाद गाव में निराशा छा गई। कई ग्रामीण घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे तो गाव के लोग मामूली रूप से चोटिल लोगों के उपचार में जुटे रहे।
पंकज की बारात जब वापस गाव पहुंची तो उसकी मित्र मंडली डीजे पर डास कर रही थी वहीं महिलाएं मंगल गीत गाने में मस्त थी। परिजन बरात के स्वागत में जुटे की एकाएक पाल गिरने से हड़कंप मच गया। एक-एक कर घायलों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाने की तैयारिया शुरु की गई तो वही मामूली रूप से चोटिल लोगों को मौके पर ही उपचार दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार अस्पताल लाई गई चारों महिलाएं मौके पर बेहाश हो गई थी बमुश्किल उन्हें होश में लाया गया। गंभीर रुप से घायल महिलाओं के परिजनों का अस्पताल में भी रो रो कर बुरा हाल था साथ आए ग्रामीणों ने बमुश्किल परिजनों को शात कराया। बाद में महिलाओं को हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना की सूचना पर गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र से भी कई व्यापारी अस्पताल पहुंचे।
दो दिन पहले हुई बेटी की शादी
बुधवार को स्थानीय मोहन सिंह के बेटे पंकज सिंह की बरात वापसी में हुई घटना से हर कोई स्तब्ध हो गया। दो दिन पूर्व ही मोहन सिंह की बेटी का भी विवाह हुआ है। पूरे गाव के खाने पीने की तैयारी चल ही रही थी कि पाल के गिरने से गाव का माहौल अशात हो गया। पाल गिरने के बाद ऐसा हड़कंप मचा कि हर कोई अपनो की तलाश में जुट गया।
घायलों को अस्पताल पहुंचाने में युवा आए आगे
घटना के बाद गाव में हड़कंप मचा रहा। घायलों को अस्पताल ले जाने की तैयारी हुई तो स्थानीय युवा आगे आए। एक महिला को डोली तथा बाकी महिलाओं को कंधों के सहारे गाव से ढाई किलोमीटर दूर हाईवे तक लाया गया । आपातकालीन 108 सेवा से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं कई बरात के वाहन भी घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे। गाव से भी काफी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे।