आप भी कांग्रेस और भाजपा के पत्ते खुलने का कर रही इंतजार
भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता टिकट के लिए आप का भी दामन थाम सकते हैं। राजनीतिक गलियारों की चर्चा के बीच दिल्ली से लेकर देहरादून तक राजनीति गर्म है। आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
जागरण संवाददाता, रुदपुर : कई दिनों से टिकट वितरण को लेकर देहरादून से लेकर दिल्ली दरबार तक मशक्कत चल रही है। भाजपा में विधायक राजकुमार ठुकराल और जिलाध्यक्ष भाजपा में टिकट को लेकर पेंच फंसा है। वहीं कांग्रेस में भी मीना शर्मा, अरुण पांडेय के बीच घमासान है। तीनों पार्टियों ने विधानसभा का टिकट वितरण करने का आखिरी फैसला नही लिया है। जिससे सभी की निगाहें दिल्ली के फैसले पर लगी हैं।
रुद्रपुर सीट पर 10 वर्ष से लगातार विधायक राजकुमार ठुकराल की इस विधानसभा में टिकट मिलने की राह में शिव अरोरा ने अड़चन पैदा कर दी है। वह लगातार जहां भाजपा संगठन की मजबूत पकड़ में हैं। वहीं ठुकराल अपने ङ्क्षहदूवादी छवि के कारण टिकट मिलने के लिए जोर लगा रहे हैं। यदि टिकट शिव अरोरा के खाते में जाता है तो कांटे की टक्कर होगी। चर्चा है कि यदि विधायक ठुकराल का टिकट काटता है तो वह कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।
भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता टिकट के लिए आप का भी दामन थाम सकते हैं। राजनीतिक गलियारों की चर्चा के बीच दिल्ली से लेकर देहरादून तक राजनीति गर्म है। आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने भी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। ऐसे में विधानसभा की रुद्रपुर सीट हर मायने में काफी महत्वपूर्ण हो चली है। जिस पर पूरे प्रदेश की निगाहें हैं। संगठन और विधायक के बीच रस्साकशी साफ झलक रही है। आप से जहां पूर्व में कांग्रेस में रहे और मेयर पद के प्रत्याशी नंदलाल टिकट मांग रहे हैं, वहीं दूसरे दलों के नेता भी टिकट मिलने का इंतजार कर रहे हैं।