विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारी सीजन में महंगा हुआ घी, एक किलो पर 50 रुपये बढ़े दाम

Published: Fri, 09 Oct 2026 02:03 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 09 Oct 2026 02:05 PM (GMT+05:30)

त्योहारी सीजन में नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने आंचल घी और मक्खन के दाम बढ़ा दिए हैं। आठ अक्टूबर ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। त्योहारी सीजन में आंचल घी और मक्खन की कीमतों ने रसोई का खर्च बढ़ा दिया है। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लालकुआं ने दोनों उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं।

एक लीटर घी 700 से बढ़कर 750 रुपये

आठ अक्टूबर से लागू नई दरों में एक लीटर घी 700 से बढ़कर 750 रुपये हो गया है। यानी उपभोक्ताओं को प्रति लीटर 50 रुपये अधिक चुकाने होंगे।

आधा किलो घी की कीमत 350 से बढ़ाकर 380 रुपये और 200 मिलीलीटर की कीमत 140 से बढ़ाकर 150 रुपये कर दी गई है। वहीं 15 लीटर आंचल मटका घी अब 10,350 के बजाय 11,100 रुपये और पांच लीटर का पैक 3,475 के बजाय 3,725 रुपये में मिलेगा। मक्खन की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है।

 

यह भी पढ़ें- इंदौर में पैक्ड घी में मिला 'जहर', सीसे की मात्रा तय सीमा से 10 गुना तक ज्यादा

15 ग्राम की टिक्की अब 10 के बजाय 15 रुपये में मिलेगी। 100 ग्राम पैकेट की कीमत 55 से बढ़कर 65 रुपये और 500 ग्राम पैकेट की कीमत 295 से बढ़कर 315 रुपये हो गई है। 500 ग्राम के हिसाब से देखें तो मक्खन की कीमत किलो में 590 से बढ़कर 630 रुपये हो गई है, यानी 40 रुपये किलो की बढ़ोतरी हुई है।

सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा की ओर से जारी पत्र के अनुसार घी और मक्खन के अलावा अन्य दूध व दुग्ध उत्पादों की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरों की सूचना सभी आंचल दूध विक्रेताओं को जारी कर दी गई है।