Move to Jagran APP

Uttarakhand Chunav 2022 : सिर्फ सत्ता पाना ही रह गई भाजपा-कांग्रेस की विचारधारा : आप

आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा कि राज्य बनने के बाद बारी-बारी से भाजपा-कांग्रेस ने शासन किया। इन दलों के नेताओं नीति और नियत आज जनता के सामने स्पष्ट हो गई है। सत्ता पाने के लिए यह कुछ भी कर गुजरने को तैयार है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 09:54 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 09:54 PM (IST)
Uttarakhand Chunav 2022 : सिर्फ सत्ता पाना ही रह गई भाजपा-कांग्रेस की विचारधारा : आप
सत्ता पाने के लिए खींचतान देखिए आज तक टिकट तक घोषित नहीं कर पाए हैं।

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : भाजपा-कांग्रेस में सत्ता को लेकर चल रही खींचतान के बीच आम आदमी पार्टी ने इसे जनादेश का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस की अब कोई विचारधारा नहीं रह गई है। सत्ता की महत्वाकांक्षा में इन्होंने पिछले दो दशकों में प्रदेश को विकास की मुख्यधारा से अलग-थलग कर दिया हैं। जनता सब देख रही है जरुर सबक मिलेगा। 

prime article banner

 आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा कि राज्य बनने के बाद बारी-बारी से भाजपा-कांग्रेस ने शासन किया। इन दलों के नेताओं नीति और नियत आज जनता के सामने स्पष्ट हो गई है। सत्ता पाने के लिए यह कुछ भी कर गुजरने को तैयार है। खींचतान देखिए आज तक टिकट तक घोषित नहीं कर पाए हैं। ऐसे में सहज अंदाजा लगाया जा सकता है जो दल सिर्फ सत्ता पाने के लिए चुनाव लड़ रहे है वह क्या विकास करेगा। उसकी प्रदेश के लिए क्या सोच होगी। आप देख लीजिए आज हालात कितने खराब हो गए है। अस्पतालों में चिकित्सक व चिकित्सकीय उपकरण तक नहीं है। इलाज के अभाव में असमय लोग मर रहे हैं। शिक्षा का हाल सबसे बुरा है। स्कूलों में शिक्षक ही नहीं है। लगातार सरकारी स्कूल उचित प्रबंधन के कारण बंद हो रहे हैं। गरीब तबका पढ़ाई से वंचित हो रहा हैं। पिछड़े क्षेत्रों में अभाव के कारण बच्चियां स्कूल तक नहीं जा रही है। रोजगार के लिए बेराजगार भटक रहे हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं। प्रदेश के लोगों का आर्थिक स्तर लगातार गिर रहा है। उसके ऊपर महंगाई की मार। ऐसे में कहां जाएगा आम आदमी। अभाव में गांवों से पलायन तो होगा ही। 

आप की प्रवक्ता संगीता ने बताया कि इनके पास प्रदेश के विकास के लिए कोई विजन नहीं है। इसलिए प्रदेश की जनता आज तीसरे विकल्प के रुप में आप की ओर देख रही है। आप की नीतियां प्रदेश की जनता के लिए स्पष्ट है। इन बहुरुपिया पार्टियों को जनता देख रही है। चुनाव के बाद सब स्पष्ट हो जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.