विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल में दर्दनाक हादसा, दूध के कैंटर की चपेट में आने से 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Published: Thu, 16 Jul 2026 08:13 AM (IST)

हल्दूचौड़, नैनीताल में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 77 वर्षीय बुजुर्ग हरीश चंदोला की मौत हो गई।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्दूचौड़ (नैनीताल) । हल्दूचौड़ क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क हादसे में 77 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार पेशकारपुर निवासी हरीश चंदोला (77) पुत्र भोला दत्त रोज की तरह सुबह दूध लेकर घर लौट रहे थे। सवारिया बैंक्वेट हाल के ठीक सामने सड़क पार करते समय एक दूध के कैंटर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की जांच शुरू

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कैंटर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण की मौत से जहां उसके स्वजनों में कोहराम मचा है वही क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें- मोहाली के डेराबस्सी में भरभराकर गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग, टला बड़ा हादसा; बाल-बाल बचे चार लोग

यह भी पढ़ें- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर पहला हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत