71st Republic Day : ऑफिसों और स्कूलों में फहराया तिरंगा, सड़कों पर गूंजे देशभक्ति के तराने
कुमाऊं के सभी जिलों में 71वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्कूलों सरकारी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों की ओर आयोजन कर तिरंगा फहराया गया।
रुद्रपुर, जेएनएन : कुमाऊं के सभी जिलों में 71वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्कूलों, सरकारी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों की ओर आयोजन कर तिरंगा फहराया गया। बच्चों ने प्रभातफेरी निकालकर देशभक्ति के नारे लगाए। इस दौरान आयोजित विविध कार्यक्रमों में बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। सड़कों पर गूंजते देशभक्ति के तराने लोगों में देश के प्रति अनुराग और समर्पण का जज्बा भर रहे हैं।
नैनीताल न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह ने किया ध्वजारोहण
नैनीताल हाईकोर्ट प्रांगण में न्यायाधीश न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह ने ध्वजा रोहण किया। हल्द्वानी में पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने जवानों को शपथ दिलाई। सडीएम कोर्ट में झंडा रोहण के बाद शपथ सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार ने शपथ दिलाई। हल्द्वानी स्टेडियम में क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाडि़यों ने हिस्सा लिया। मरकजी दारुल उलूम इसातुल हक मदरसे के छात्रों ने प्रभातफेरी निकाली। वहीं रामनगर में भी गणतंत्र दिवस के मौके पर नगर में स्कूल के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। भवानीगंज चौक से शुरू हुई प्रभात फेरी नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए शहीद पार्क लखनपुर पहुंची। इस दौरान उत्साहित बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम के उद्द्घोष करते हुए चल रहे थे। लखनपुर में उन्हें नगर पालिका द्वारा लड्डू वितरित किए गए।
रुद्रपुर में पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित
ऊंधमसिंहगनर जिले में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में छात्रों ने देश भक्ति गीतों पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों में देश भक्ति का जज्बा भर दिया। जिलाधिकारी डॉक्टर नीरज खैरवाल ने कलरक्ट्रेट में, सीडीओ मयूर दीक्षित ने विकास भवन में ध्वजारोहण किया। इस दौरान पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। साथ ही भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। मेयर रामपाल सिंह ने नगर निगम में, सीईओ आरसी आर्य ने सीईओ कार्यालय में ध्वजारोहण किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता हुई। स्कूलों में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्क्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। नगर निगम काशीपुर द्वारा आयोजित प्रभात फेरी ऐतिहासिक छोटे नीम के नीचे से समिति के संयोजक श्री विमल गुड़िया के नेतृत्व मे निकाली गई।
पिथौरागढ़ में बच्चों ने निकाली झांकी
पिथौरागढ़ जिले में गणतंत्र धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सुबह स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। बाद में कलक्ट्रेट से झांकी निकली है। झांकिया पुलिस लाइन में पहुंचेंगी । जहां पर मुख्य कार्यक्रम होंगे।
अधिकारियों-कर्मचारियों ने गोरलचौड मैदान से निकाली रैली
चम्पावत जनपद में 71 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सुबह अधिकारियों कर्मचारियों ने गोरलचौड मैदान में एकत्र होकर नगर में प्रभातफेरी निकली। प्रभातफेरी गोरलचौड़ से छतार पुल तक निकली गई। जिसमें डीएम एसएन पाण्डे, एडीएम टीएस मर्तोलिया सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। इसके बाद कलेक्ट्रेट में डीएम एसएन पांडेय ने व अन्य विभागों में कार्यालय अध्यक्षों ने ध्वजारोहण किया।
यह भी पढ़ें : जाे शासनादेश जंगल को बचाने के लिए था वही अब बन रहा दावानल का कारण
यह भी पढ़ें : पीसीसी में असंतोष, विधायक धामी ने सचिव पद से दिया इस्तीफा, कहा - कांग्रेस भी छोड़ देंगे