Live Nainital Coronavirus News Update : बागेश्वर में छह, नैनीताल ऊधमसिंहनगर में दो-दो और चंपावत में एक और पॉजिटिव मिला
Live Nainital Coronavirus News Update कुमाऊं मंडल रविवार को शाम तक 11 नए पॉजिटिव सामने आए।
नैनीताल, जेएनएन : Live Nainital Coronavirus News Update : कुमाऊं मंडल रविवार को शाम तक 11 नए पॉजिटिव सामने आए। जिनमें बागेश्वर जिले में छह, नैनीताल में दो, चंपावत में एक, और ऊधमसिंहनगर में दो और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही नैनीताल जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 320, चंपावत में 46, ऊधमसिंहनगर में 89, अल्मोड़ा में 73, पिथौरागढ़ में 44, और बागेश्वर 33 हो गई है। कुमाऊं मंडल में अब तक कुल 606 पॉजिटिव मिल चुके हैं, जिनमें 400 केस एक्टिव हैं। 206 लोग अब तक स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं।
नैनीताल जिला
नैनीताल जिल में रविवार को दो नए केस मिलने के बाद कुल केस अब तक 320 मिले चुके हैं, जिनमें 244 सक्रिय केस हैं। 76 मरीजों को स्वस्थ होेने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है।
ऊधम सिंह नगर जिला
ऊधमसिंह नगर जिले में एक और पॉजिटिव मिलने के बाद कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 89 हो गई है। जिनमें 55 मामले सक्रिय हैं। 34 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में 43 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है।
चम्पावत जिला
चम्पावत जिले में एक और संदिग्धों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 46 हो गई है। दस मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। ऐसे में अब जिले में कुल सक्रिय संक्रमितों की संख्या 36 हो गई है। 30 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। जिले के संक्रमित एक युवक की मौत हो चुकी है।
अल्मोड़ा जिला
अल्मोड़ा जिले में शनिवार को चार और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में अब तक कुल 73 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। जिनमें 47 लोगों को स्वस्थ होेने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। ऐसे में सक्रिय केस 25 बचे हैं। जिले में 38 लोगों को आइसोलेट किया गया है।
पिथौरागढ़ जिला
पिथौरागढ़ जिले के शनिवार को सर्वाधिक 16 नए मामले सामले सामने आए। जिले में अब तक कुल 44 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। 20 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। ऐसे में जिले में अब कुल 16 सक्रिय केस बचे हैं।
बागेश्वर जिला
बागेश्वर जिले में भी रविवार को छह नए केस सामने आए। ऐसे में जिले में संक्रमतों की कुल संख्या 33 हो गई है। जिसमें 10 लोग स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। अब कुल एक्टिव केस महज 23 बचे हैं।
कैंचीधाम आश्रम में इस बार नहीं आयोजित होगा महोत्सव, घर पर करें नीब करोरी बाबा का स्मरण
कालाढूंगी में कपड़े धुल रही किशोरी को जंगल में घसीट ले गया तेंदुआ, सर्च ऑपरेशन में मृत मिली