Move to Jagran APP

Nainital Coronavirus News Update : संक्रमित होने वालों में 36 फीसद 20 से 49 की उम्र के लोग

कोरोना की दूसरी लहर ने हर उम्र के व्यक्ति को परेशान किया हुआ है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो दूसरी लहर में सबसे अधिक संक्रमित 20 से 49 साल के बीच की उम्र वाले लोग हुए हैं।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 18 May 2021 08:19 AM (IST)Updated: Tue, 18 May 2021 08:19 AM (IST)
Nainital Coronavirus News Update : संक्रमित होने वालों में 36 फीसद 20 से 49 की उम्र के लोग
Nainital Coronavirus News Update : संक्रमित होने वालों में 36 फीसद 20 से 49 की उम्र के लोग

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : कोरोना की दूसरी लहर ने हर उम्र के व्यक्ति को परेशान किया हुआ है। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो दूसरी लहर में सबसे अधिक संक्रमित 20 से 49 साल के बीच की उम्र वाले लोग हुए हैं। इस उम्र के रोजाना तीन हजार से अधिक लोग राज्य मे संक्रमित हो रहे हैं।

loksabha election banner

अब तक राज्य में करीब पांच लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से 36 फीसद लोग 20 से 49 साल की उम्र के हैं। राज्य में संक्रमण के मामलों में तेजी अप्रैल के पहले पखवाड़े के बाद आनी शुरू हुई। दूसरी लहर के शुरू होते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांचें बढ़ाई गई। जिसके चलते रोजाना संक्रमितों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिली।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी उम्रवार संक्रमितों के आंकड़ें में 26 अप्रैल से बड़ा बदलाव दिखाई दिया। हर दिन 20 से 49 वर्ष के तीन हजार लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आने लगी। उस समय राज्य भर में इस उम्र के एक लाख लोग संक्रमित थे। जबकि, अब ये आंकड़ों पौने दो लाख से ऊपर चला गया है।

10 से 19 साल के 22 हजार युवा संक्रमित

बीते साल आई कोरोना संक्रमण की पहली लहर में युवाओं को ज्यादा खतरा नहीं दिखाई दिया। लेकिन दूसरी लहर में अब तक दस से 19 साल तक की उम्र के 22002 युवा संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा शून्य से नौ वर्ष के पांच हजार से अधिक बच्चे भी संक्रमित हुए हैं।

20 से 49 वर्ष के संक्रमित

तिथि             24 घंटे में                कुल संक्रमित

26 अप्रैल        3465                     100034

01 मई           4161                      134766

07 मई           6099                      148386

15 मई           3399                      181865

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.