खनन सामग्री की हेराफेरी, 24 आरोपी वन निगम कर्मचारियों ने किया सरेंडर
हलद्वानी में गौला नदी से खनन सामग्री की निकासी के बाद हुर्इ चोरी के मामले में चौबीस आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
नैनीताल, [जेएनएन]: हल्द्वानी में गौला नदी से खनन सामग्री की निकासी में अनियमितता मामले में विजिलेंस की ओर से दाखिल चार्जशीट में आरोपी 24 वन निगम कर्मचारियों ने विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण कुमकुम रानी की कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। हाईकोर्ट ने इन कर्मचारियों को अंतरिम जमानत देने के निर्देश निचली अदालत को दिए हैं। इसी मामले में आठ कर्मचारी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।
दरअसल, 15 अप्रैल 2003 को वन निगम के स्केलर राम सिंह ने लोकायुक्त को शिकायती पत्र भेजकर खनन सामग्री चोरी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। अपर सचिव लोकायुक्त ने शिकायती पत्र जांच के लिए डीआइजी सतर्कता को संदर्भित कर दिया।
इसके बाद सतर्कता विभाग के निरीक्षक अनिल साह ने 18 मई 2002 से 30 जून 2003 मामले की जांच की तो करीब पौने तीन लाख की 2996 घन मीटर खनन सामग्री की अनियमितता पकड़ी गई। जिसको लेकर कर्मचारियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए गए।
यह भी पढ़ें: खनन को लेकर स्वामी शिवानंद के सीएम पर गंभीर आरोप
यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट ने गंगा के किनारे से 5 किमी दायरे में खनन पर लगी रोक हटाई
यह भी पढ़ें: गंगा नदी में स्टोन क्रशर व खनन बंद न होने पर हाई कोर्ट गंभीर