Move to Jagran APP

जिला योजना समिति के 23 सदस्यों का हुआ चुनाव

जिला योजना समिति के 23 पदों के लिए विकास भवन में चुनाव हुआ।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Nov 2021 09:44 PM (IST)Updated: Thu, 18 Nov 2021 09:44 PM (IST)
जिला योजना समिति के 23 सदस्यों का हुआ चुनाव
जिला योजना समिति के 23 सदस्यों का हुआ चुनाव

संस, भीमताल : जिला योजना समिति के 23 पदों के लिए विकास भवन में चुनाव हुआ। रामनगर से दो सदस्य गुलाम सादिक और रूबीना निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं नगर निगम हल्द्वानी से चंद्रशेखर कांडपाल, तन्मय सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह जीना, राजेन्द्र सिंह नेगी, विद्या देवी, शकील अहमद अंसारी, शाकिर हुसैन, हेमंत कुमार शर्मा निर्वाचित घोषित किए गए। प्रत्येक को 16 मत मिले थे। विजय हुए वहीं रवि जोशी और रवि वाल्मिकी को एक- एक मत में संतोष करना पड़ा। नगर पालिका परिषद नैनीताल से पुष्कर बोरा विजय हुए पुष्कर बोरा को 11 और कैलाश सिंह रौतेला को 3 मत मिले। वहीं नगर पंचायत भीमताल से ललित सिंह महरा ने रिकार्ड जीत हासिल की। ललित सिंह महरा को 8 और आशा उप्रेती शर्मा एक भी मत प्राप्त नहीं कर सकी। वहीं जिला पंचायत सदस्यों में अनिल कुमार, आनंद सिंह किशोरी लाल, गीता बिष्ट दीपक मिलकानी, मीना देवी , पूजा को 23-23 मत मिले। अंकित साह, लेखा भट्ट को 22 भावना कपिल को 21 और नरेंद्र सिंह 20 मत प्राप्त कर विजयी रहे। जब कि जिला पंचायत में ही निविदिता जोशी को 4, आशा देवी को 3, लाखन नेगी तीन और मोहन सिंह बिष्ट एक मत पाकर हार गये। जिला पंचायती राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि नैनीताल जनपद की जिला योजना समिति के लिए 23 सदस्यों का चुनाव होना था। जिसमें से दो सदस्य रामनगर निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं नगर निगम हल्द्वानी से आठ सदस्य, नगर पालिका परिषद नैनीताल से एक और एक नगर पंचायत भीमताल से (जिसमें भीमताल नगर पंचायत, भवाली नगर पालिका, लालकुंआ नगर पंचायत और कालाढुंगी नगर पालिका के सदस्य सम्मलित हैं)से चुनाव होना था। 11 सदस्य जिला पंचायत नैनीताल से चुने जाने थे। सभी के नतीजे घोषित कर दिए गये हैं। जिले की जिला योजना समिति के सदस्य

prime article banner

गुलाम सादिक और रूबीना रामनगर से, हल्द्वानी से चंद्रशेखर कांडपाल, तन्मय सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह जीना, राजेन्द्र सिंह नेगी, विद्या देवी, शकील अहमद अंसारी, शाकिर हुसैन, हेमंत कुमार शर्मा, नैनीताल से पुष्कर बोरा , भीमताल से ललित सिंह महरा, जिला पंचायत नैनीताल से अनिल कुमार, आनंद सिंह किशोरी लाल, गीता बिष्ट दीपक मिलकानी, मीना देवी , पूजा, अकित साह, लेखा भट्ट,भावना कपिल,और नरेन्द्र सिंह ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.