Move to Jagran APP

Kumaon Weather News Update : नैनीताल जिले में तीन दिनों से हो रही है बारिश, जानें आगे के मानसून का हाल

Kumaon Weather News Update दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता बनी हुई है। हल्द्वानी में दोपहर बाद बारिश होना नियमित हो गया है। शनिवार को लगातार तीसरे दिन बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ जगहों पर हल्की बारिश का सिलसिला अगले दो दिन दिन जारी रहने की संभावना है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 07:54 AM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 07:54 AM (IST)
Kumaon Weather News Update : नैनीताल जिले में तीन दिनों से हो रही है बारिश, जानें आगे के मानसून का हाल
Kumaon Weather News Update : नैनीताल जिले में लगातार तीसरे दिन बारिश, 28 से फिर जोर पकड़ेगा मानसून

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaon Weather News Update : दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता बनी हुई है। हल्द्वानी में दोपहर बाद बारिश होना नियमित हो गया है। शनिवार को लगातार तीसरे दिन बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ जगहों पर हल्की बारिश का सिलसिला अगले दो दिन दिन जारी रहने की संभावना है। 28 सितंबर से मानसून अधिक मजबूत होने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 28 व 29 सितंबर को कुमाऊं के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुमाऊं मंडल में कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ कहीं कहीं पर भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है।

loksabha election banner

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन           अधिकतम    न्यूनतम

हल्द्वानी        33.0           22.2

रुद्रपुर            34.2            23.6

नैनीताल        21.7           15.6

अल्मोड़ा         31.1           18.2

पिथौरागढ़       28.8           17.8

चम्पावत         24.6          15.6

बागेश्वर          34.0          21.2

67 मिमी बारिश से जलमग्न हुई हल्द्वानी की सड़कें

नैनीताल जिले में आए दिन बारिश हो रही है। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे के दौरान हल्द्वानी में 67 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। नैनीताल में 26.5 मिमी बारिश हुई। बेतालघाट में 18 मिमी, कालाढूंगी में 15 मिमी, रामनगर में 2.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक बागेश्वर जिला मुख्यालय में 1 मिमी बारिश हुई।

आकाशीय गर्जना से दहशत में ओखलढूंगा

नैनीताल जिले के बेतालघाट व कोटाबाग ब्लॉक की सीमा पर स्थित ओखलढूंगा गांव के बाशिंदों ने बीती रात मूसलाधार बारिश के कारण दहशत में रात गुजारी। दूसरे दिन सुबह नुकसान का एहसास हुआ। जगह-जगह खेत रोखड़ में तब्दील हो चुके हैं। पेयजल व्यवस्था ठप है। रोड जगह जगह ध्वस्त है। देर शाम बमुश्किल विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी है। शासन प्रशासन के नुमाइंदे गांव तक नहीं पहुंच सके है। सुध न लेने पर ग्रामीणों में रोष भी है। बारिश होने के साथ ही ग्रामीणों में दहशत फैल जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.