Move to Jagran APP

Uttarakhand Coronavirus News Update : पहाड़ों में स्थिर मैदान में घटा कोरोना संक्रमण, पॉजिटिव रेट में प्रदेश में पिथौरागढ़ शीर्ष पर

Uttarakhand Coronavirus News Update प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर तेजी से कम हो ही है। पांच फीसद संक्रमण दर कम हुई है। पिछले सप्ताह के आंकड़ों के लिहाज से मैदानी क्षेत्रों के अपेक्षा पर्वतीय जिलों में संक्रमण दर अधिक है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 22 Jun 2021 07:49 AM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 07:49 AM (IST)
Uttarakhand Coronavirus News Update : पहाड़ों में स्थिर मैदान में घटा कोरोना संक्रमण, पॉजिटिव रेट में प्रदेश में पिथौरागढ़ शीर्ष पर
Uttarakhand Coronavirus News Update : पहाड़ों में स्थिर मैदान में घटा कोरोना, पॉजिटिव रेट में प्रदेश में पिथौरागढ़ शीर्ष पर

गणेश जोशी, हल्द्वानी : Uttarakhand Coronavirus News Update : प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर तेजी से कम हो ही है। पांच फीसद संक्रमण दर कम हुई है। पिछले सप्ताह के आंकड़ों के लिहाज से मैदानी क्षेत्रों के अपेक्षा पर्वतीय जिलों में संक्रमण दर अधिक है। इसमें पिथौरागढ़ 2.36 फीसद पॉजिटिविटी रेट के साथ प्रदेश में शीर्ष पर है। सबसे राहत की बात यह है कि ऊधमसिंह नगर में सबसे कम 0.56 फीसद संक्रमण दर है।

loksabha election banner

स्वास्थ्य विभाग ने 14 जून से 20 जून तक प्रदेश में 156028 लोगों की कोरोना जांच की। इसमें 1765 लोग यानी 1.13 फीसद लोग संक्रमित पाए गए। जबकि इससे पहले सप्ताह में प्रदेश में 1.62 फीसद संक्रमण दर था। वहीं नैनीताल जिले में सात से 13 जून तक 3.02 फीसद संक्रमण था, वहीं पिछले सप्ताह 50 फीसद घटकर 1.35 रह गया है। स्वास्थ्य मामलों के जानकार अनूप नौटियाल कहते हैं, भले ही संक्रमण दर कम हुआ है, लेकिन हम सभी को कोविड बिहेवियर अपनाना होगा। शारीरिक दूरी, हाथ धोना आदि नियमों के साथ ही वैक्सीनेशन पर जोर देना होगा।

जिला               टेस्ट       केस      पॉजिटिविटी रेट

पिथौरागढ़        4027       95       2.36

रुद्रप्रयाग          3483       67       1.92

चम्पावत          3440       66      1.92

उत्तरकाशी       8137       122     1.50

अल्मोड़ा          8286        123      1.48

नैनीताल           9117       123     1.35

देहरादून          37391     473      1.27

टिहरी गढ़वाल  7505       94        1.25

पौड़ी गढ़वाल     8151     85         1.04

हरिद्वार          34697    326       0.94

चमोली            5923       43        0.73

बागेश्वर           6397     38         0.59

ऊधमसिंह नगर 19474   110        0.56

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.