Salt By Election : एक दर्जन बूथ के वोट तय करेंगे कौन बनेगा सल्ट का विधायक
Salt By Election सल्ट उपचुनाव में बीते विधानसभा चुनावों की तरह इस बार भी एक दर्जन बूथ विधायक तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन बूथों पर अब तक सबसे अधिक मतदान होता आया है। प्रत्येक बूथ में 450 से 600 वोट पड़ते हैं।
भानु जोशी, हल्द्वानी : Salt By Election : सल्ट उपचुनाव में बीते विधानसभा चुनावों की तरह इस बार भी एक दर्जन बूथ विधायक तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन बूथों पर अब तक सबसे अधिक मतदान होता आया है। प्रत्येक बूथ में 450 से 600 वोट पड़ते हैं। ऐसे में सभी प्रत्याशियों की नजर इन बूथों से जुड़ी ग्रामसभाओं के वोटरों पर टिकी है। बस उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि पहले की तरह ही इन बूथों पर अधिक से अधिक मतदान हो सके।
सल्ट विधानसभा की सबसे बड़ी ग्राम सभाएं
अछरौन, तड़म, बौड़, पीनाकोट, तडिय़ाल, हरड़ा मौलेखी, लुहेड़ा, कोठलगांव, देवलगांव
2012 में इस बूथ पर सबसे अधिक मतदान
बीते विधानसभा चुनावों की बात करें तो सल्ट सीट पर सबसे अधिक मतदान अब तक जीआइसी नगरकोटिया बूथ पर हुआ है। 2012 के चुनाव में इस बूथ पर सर्वाधिक 708 मतदाताओं ने वोट डाले थे। इसके अलावा सराइखेत, सोली, तराड़, नैल बूथ पर 2012 के मुकाबले 2017 के चुनाव में बेहद कम मतदान हुआ था। हालांकि, इसके सबसे प्रमुख कारणों में पलायन और पास में ही दूसरा बूथ बनाया जाना भी था।
इन बूथों पर होता है सर्वाधिक मतदान
बूथ 2007 2012 2017
राप्रावि उदयपुर - - 503
राइंका स्याल्दे - 492 528
राप्रावि चम्याड़ीगांजा - 520 525
राप्रावि जाख 502 535 550
राइंका भौनखाल 604 577 515
राप्रावि भीताकोट 522 528 525
राप्रावि सराईखेत - 601 597
राप्रावि झडग़ांव 493 584 491
राइंका नगरकोटिया - 708 484
राइंका सोली 623 527 435
राप्रावि तराड़ 464 522 470
राप्रावि नैल 542 511 438
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें