Move to Jagran APP

आजादी के 75 वर्षों को अमृत महोत्सव के तहत मनाएंगे कालेज, 15 अगस्त 2022 से 2023 तक चलेगा समारोह

(यूजीसी के अध्यक्ष प्रो. डीपी सिंह ने इस संबंध में सभी कालेजों के प्राचार्यों को आदेश जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि भारत सरकार ने देश की आजादी के 75 वर्षों को भारत का अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 11:09 AM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2021 09:53 AM (IST)
आजादी के 75 वर्षों को अमृत महोत्सव के तहत मनाएंगे कालेज, 15 अगस्त 2022 से 2023 तक चलेगा समारोह
यह आयोजन भारत के कुछ अज्ञात स्थानों और स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए योगदान पर भी प्रकाश डालेगा।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : डिग्री कॉलेजों में इस बार 'भारत का अमृत महोत्सव' मनाया जाएगा। जिसके तहत आजादी के बाद से भारत देश में आए बदलाव, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित कार्यक्रम आयोजित करने होंगे। यह महोत्सव 15 अगस्त 2022 से 75 सप्ताह पहले शुरू होकर 15 अगस्त 2023 तक चलेगा।

loksabha election banner

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष प्रो. डीपी सिंह ने इस संबंध में सभी कालेजों के प्राचार्यों को आदेश जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि भारत सरकार ने देश की आजादी के 75 वर्षों को 'भारत का अमृत महोत्सव' के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस महोत्सव के पीछे का विचार भारत के लिए एक विजन 2047 बनाना है। महोत्सव में देश की तकनीकी और वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रदर्शन के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यह आयोजन भारत के कुछ अज्ञात स्थानों और स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए योगदान पर भी प्रकाश डालेगा।

प्रो. सिंह ने कालेजों से कहा है कि वे महोत्सव के तहत 1947 के बाद से देश की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए इवेंट / एक्टिविटी का आयोजन करेंगे। उन स्वतंत्रता सेनानियों और स्थानों के योगदान की याद दिलाने के लिए समारोह आयोजित करेंगे जो अस्पष्टता में बने हुए हैं। इसके अलावा भी कई अन्य गतिविधियों का आयोजन कॉलेजों को करना होगा। प्रो. सिंह ने कॉलेजों से अनुरोध किया है कि ने संबंधित गतिविधियों पर गतिविधियों करने के लिए उचित उपाय करें। इसके अलावा उन्हेंं प्रचारित करें ताकि आम जनता को जागरूक किया जा सके।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.