हल्द्वानी में कमरे का बल्ब निकालकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज
एक युवक बदनियती से पड़ोसी महिला के घर घुस गया। उसने कमरे का बल्ब निकलकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश कर दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपित भाग गया। पीडि़ता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : रामपुरा क्षेत्र में एक युवक बदनियती से पड़ोसी महिला के घर घुस गया। उसने कमरे का बल्ब निकलकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश कर दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपित भाग गया। पीडि़ता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजपुरा, वार्ड नंबर 13 निवासी महिला के मुताबिक घटना 23 फरवरी की रात करीब नौ बजे के आसपास की है। उस दिन वह अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला राजू पुत्र बच्चू उसके कमरे में आ गया और बिजली का बल्ब निकाल दिया। इसके बाद बिस्तर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश करने लग गया। महिला ने शोर मचाने पर बगल के कमरे में सोई बेटी आई। बेटी को आता देख आरोपित मौके से फरार हो गया।
शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग भी एकजुट हो गए। उन्होंने पड़ोसी को तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। महिला ने पुलिस से आरोपित पर कार्यवाही की मांग की है। एसएसआइ ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एक महिला दारोगा मामले की जांच कर रही है। आरोपों में सत्यता मिलने पर आरोपित की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
काठगोदाम में भी महिला से छेड़छाड़
काठगोदाम थाना क्षेत्र में भी एक महिला से पड़ोसी ने अश्लील हरकतें कर दी। विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दे दी गयी। पीडि़ता की शिकायत पर आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
काठगोदाम क्षेत्र में रहने वाली महिला का आरोप है कि 24 फरवरी की शाम जब वह बाजार जा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी मुस्तफा अली खान ने उसका रास्ता रोक लिया और जबरन हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपित की पत्नी साहिदा और बेटा मयान भी आ गए। तीनों ने उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। शोर मचने पर आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोप है कि पूर्व में भी आरोपित उसकी बहन के फोटो इंटरनेट मीडिया में वायरल कर चुका है। काठगोदाम थाना पुलिस के मुताबिक महिला की शिकायत पर आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें