Uttarakhand Bar Council : अर्जुन सिंह भंडारी बने बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष व रंजन सोलंकी निर्विरोध चुने गए उपाध्यक्ष
Uttarakhand Bar Council गुरुवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुए। दोपहर बाद हुए चुनाव में श्रीनगर के अर्जुन सिंह भंडारी अध्यक्ष पद पर विजय हुए। साथ ही देहरादून के रंजन सोलंकी को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान आठ समितियों के कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव भी संपन्न किया गया।
जागरण संवाददाता, नैनीताल : Uttarakhand Bar Council : बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुए। दोपहर बाद हुए चुनाव में श्रीनगर के अर्जुन सिंह भंडारी अध्यक्ष पद पर विजय हुए। साथ ही देहरादून के रंजन सोलंकी को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान आठ समितियों के कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव भी संपन्न किया गया। साथ ही दो समितियों में निर्विरोध सदस्य चुने गए। विजयी प्रत्याशियों ने अधिवक्ता हित मे कार्य करने का संकल्प लिया। गुरुवार को बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड कार्यालय में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड कार्यकारिणी के लिए दोपहर 12 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू की गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर अर्जुन सिंह भंडारी व योगेंद्र सिंह तोमर ने दावेदारी पेश की थी।
वहीं उपाध्यक्ष पद में रंजन सोलंकी एकमात्र प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। चुनाव संपन्न होने के बाद दोपहर एक बजे से मतगणना शुरु की गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर अर्जुन सिंह भंडारी ने 12 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वहीं उनके प्रतिद्वंदी योगेंद्र सिंह तोमर को नौ मत प्राप्त हुए। काउंसिल की 10 समितियो के कार्यकारी सदस्यों का चयन भी चुनाव के द्वारा किया गया। जिसमें राजवीर सिंह बिष्ट, सुरेंद्र पुंडीर, प्रभात कुमार चौधरी, अनिल पंडित, कुलदीप कुमार सिंह को कार्यकारिणी समिति सदस्य चुना गया। सुरेंद्र पुंडीर, राकेश गुप्ता, अनिल पंडित, राजवीर सिंह को इस्टैब्लिशमेंट फंड समिति सदस्य चुना गया।
कुलदीप कुमार सिंह व सुरेंद्र पुंडीर ट्रस्ट समिति सदस्य चुने गए। नंदन सिंह कन्याल, मेहरबान सिंह कोरंगा को नियम 40 समिति सदस्य चुना गया। नंदन कन्याल, अनिल पंडित, राकेश गुप्ता, राजवीर बिष्ट और कुलदीप कुमार सिंह को कानूनी सहायता समिति का सदस्य चुना गया। राकेश गुप्ता, कुलदीप कुमार सिंह, पीके चौधरी, अनिल पंडित, नंदन कन्याल अधिवक्ता हितकारी समिति सदस्य निर्वाचित हुए। सुरेंद्र पुंडीर, डीके शर्मा, अनिल पंडित, राजवीर बिष्ट, मेहरबान कोरंगा को नियम समिति, राकेश कुमार गुप्ता, मेहरबान सिंह कोरंगा, नंदन कन्याल को पंजीकरण समिति का कार्यकारी सदस्य चुना गया।
इस दौरान अनुशासन समिति और रोल समिति के सदस्यों को निर्विरोध चुना गया। विजयी प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के लिए बीमे की व्यवस्था करने और राज्य की नई कोर्ट मैं अधिवक्ताओं के लिए चेंबर स्थापित करने को अपनी प्राथमिकता बताया। अध्यक्ष अर्जुन सिंह भंडारी ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित में हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए जल्द वह मुख्य न्यायाधीश और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विभिन्न मांगों को लेकर मांग पत्र सौंपेंगे। चुनाव संपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता ललित जोशी व बार काउंसिल सचिव विजय सिंह, जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र शर्मा, अनुभव श्रीकांत, महेश उपाध्याय, हिमानी जोशी समेत अन्य लोग जुटे रहे।
Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें