Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी की रीढ़

बंशीधर भगत का रामनगर में जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं के हुजूम से गदगद भगत ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनाधार खत्म होने से कांग्रेस बौखला गई है। इसलिए वह लोगों में भाजपा के विकास कार्य को लेकर झूठा प्रचार कर रही है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 04:30 PM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2021 10:10 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी की रीढ़
बाइक रैली की वजह से रानीखेत रोड पर जाम की स्थिति होने लगी।

जागरण संवाददाता, रामनगर : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का रामनगर में जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं के हुजूम से गदगद भगत ने कार्यकर्ताओं  को संगठन की रीढ़ बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनाधार खत्म होने से कांग्रेस बौखला गई है। इसलिए वह लोगों में भाजपा के विकास कार्य को लेकर झूठा प्रचार कर रही है।

prime article banner

सोमवार को रामनगर पहुंचे भगत का जोरदार स्वागत किया गया। छोई चौराहे से कार्यकर्ता जिप्सी में सवार प्रदेश अध्यक्ष भगत को सैकड़ों बाइकों के जुलूस के साथ सम्मेलन स्थल तक लेकर पहुंचे। जगह जगह व आयोजन स्थल पर कुमाउनी परिधानों में महिला कार्यकर्ताओं ने भगत का तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आयोजन स्थल पर छोलिया नृत्य से भगत का स्वागत किया गया। बाइक रैली की वजह से रानीखेत रोड पर जाम की स्थिति होने लगी।

विधायक दीवान सिंह रैली में शामिल लोगों से आगे बढ़ने की अपील करते रहे। इससे पूर्व दीप जलाकर उन्होंने सम्मेलन का शुभारंभ किया। भगत ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं का हमेशा सम्मान होता है। जो लगन व मेहनत से काम करता है, पार्टी के लिए उसका महत्वपूर्ण स्थान होता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री तरुण बंसल, प्रदेश मंत्री हुकुम सिंह, दिनेश महरा, नीमा नैनवाल, नगराध्यक्ष भावना भट्ट मौजूद रही।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK