Move to Jagran APP

पदयात्रा में दिखा सरकार के खिलाफ आक्रोश, कांग्रेस ने काठगोदाम व कठघरिया में निकाली यात्रा

पदयात्रा से पहले नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का चीजों की बिक्री व रेट पर कोई लगाम नहीं है। आम आदमी के लिए घर चलाना मुश्किल हो चुका है।

By Prashant MishraEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 04:16 PM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 04:16 PM (IST)
पदयात्रा में दिखा सरकार के खिलाफ आक्रोश, कांग्रेस ने काठगोदाम व कठघरिया में निकाली यात्रा
आम आदमी के लिए घर चलाना मुश्किल हो चुका है।

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : बढ़ती महंगाई से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कठघरिया व काठगोदाम में पदयात्रा निकाल केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि बहुत हुई महँगाई की मार-अबकी बार मोदी सरकार कहने वालों को पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम नजर नहीं आ रहे। जनमुद्दों से बचने को सरकार लोगों का ध्यान भटकाने में लगी है। लेकिन जनता इन लोगों को चुनाव में सबक जरूर सिखाएगी।

loksabha election banner

काठगोदाम में पदयात्रा से पहले नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का चीजों की बिक्री व रेट पर कोई लगाम नहीं है। आम आदमी के लिए घर चलाना मुश्किल हो चुका है। यहाँ प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, पूर्व मंडी सभापति सुमित हृदयेश ब्लॉक् अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे। वहीं, कठघरिया से ब्लॉक तक प्रदेश महासचिव महेश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाल अपनी भड़ास निकाली।

इस दौरान शर्मा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से नौकरीपेशा व्यक्ति से लेकर किसान तक परेशान हैं। रोजगार के दावे हवाई साबित हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल,  संजय बिष्ट, प्रदीप नेगी, भागीरथी बिष्ट, भोला भट्ट, शोभा बिष्ट आदि मौजूद रहे। इसके अलावा गौलापार में ब्लॉक अध्यक्ष नीरज रैक्वाल के नेतृत्व में भी कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाल विरोध जताया।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.