Move to Jagran APP

दहेज और मेहर के बीच शादी पर संकट, दोनों पक्ष महिला हेल्प लाइन के काट रहे चक्कर

हल्‍द्वानी से सटे गौलापार में बीते 15 फरवरी को धूमधाम से शादी की रस्में अदा की गईं। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग खुशियां मना रहे थे लेकिन दो दिनों में ही कुछ ऐसा हुआ कि अब बात तलाक तक पहुंच गई है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 01:14 PM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 01:14 PM (IST)
दहेज और मेहर के बीच शादी पर संकट, दोनों पक्ष महिला हेल्प लाइन के काट रहे चक्कर
दहेज और मेहर के बीच शादी पर संकट, दोनों पक्ष महिला हेल्प लाइन के काट रहे चक्कर

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : हल्‍द्वानी से सटे गौलापार में बीते 15 फरवरी को धूमधाम से शादी की रस्में अदा की गईं। दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग खुशियां मना रहे थे, लेकिन दो दिनों में ही कुछ ऐसा हुआ कि अब बात तलाक तक पहुंच गई है। फिलहाल दोनों पक्ष महिला हेल्प लाइन के चक्कर लगा रहे हैं।

loksabha election banner

टायर के पंचर जोड़ने वाले सिराज का रिश्ता जब उम्र से दो साल बड़ी सिबली से तय हुआ तो घर में खुशियों का माहौल हो गया। शादी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हुई तो बीते 15 फरवरी को दोनों का निकाह हुआ। लेकिन शादी की पहली रात से ही घर में शुरू हुआ ड्रामा भारी पड़ रहा है। जिसमें दोनों पक्षों के अपने-अपने आरोप हैं।

दुल्हन पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद वह करीब साढ़े चार लाख रुपये दहेज मांग रहे हैं। वहीं दुल्हन का भी कहना है कि दहेज में तय की गई महर की रकम अभी तक अदा नहीं की गई है। जिसमें अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है। बनभूलपुरा थाना अध्यक्ष युनुस खान ने बताया कि दोनों परिवारों की काउंसलिंग की जा रही है।

मजबूरी में तय की गई शादी

दूल्हा पक्ष का आरोप है कि दुल्हन शादी में रहने से इंकार कर रही है। उसका चक्कर किसी और से चल रहा है। दूल्हे के स्वजनों के अनुसार शादी की पहली रात ही दुल्हन ने दूल्हे से बात करने से इंकार कर दिया। दुल्हन ने काफी थके होने का हवाला देते हुए आराम की फरमाइश की। शिराज ने भी सामान्य बात समझकर इसे नजरअंदाज कर दिया। लेकिन ठीक दूसरे दिन वह दवा के लिए रामपुर जाने की बात कहते हुए रिश्तेदार के साथ मायके चली गई। यह बात सभी को नागवार लगी, लेकिन फिर भी उन्होंने इत्मीनान से काम लेना मुनासिब समझा। दुल्हन का कहना है कि उसका प्रेम प्रसंग किसी और के साथ चल रहा है, लेकिन घर वालों ने उसकी शादी जबरन करवा दी। ऐसे में अब वह शादी में और ज्यादा नहीं रह सकती है। ऐसे में मुनासिब यह होगा कि सिराज उसे तलाक दे दे।

दहेज के लिए निकाला घर से

शादी के बाद दुल्हन बनकर घर में आई सिबली का कहना है कि उसे कम दहेज लाने के लिए घर वालों ने ताने देने शुरू कर दिए। ज्यादा दहेज के लिए गरीबी का हवाला देने पर उसे घर से भगा दिया गया। जहां तक रामपुर में दवा के लिए जाने की बात है तो वह अपनी भाभी के साथ गई थी। गरीबी के चलते वह ज्यादा दहेज कहां से ले आए। जबकि दूल्हा पक्ष के लोग करीब साढ़े चार लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे हैं।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.