Move to Jagran APP

समय पर नहीं आने वाले और जल्दी जाने वाले कर्मचारियाें का दूरस्थ डिपो में होगा ट्रांसफर

कुमाऊं के सबसे बड़े डिपो के कर्मचारियों की लापरवाही पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यालय के निर्देश पर एक आदेश जारी हुआ है। आदेश के मुताबिक जो कर्मचारी सुबह समय पर नहीं आ रहे। और शाम को ड्यूटी छूटने की टाइमिंग से पहले गायब हो जाते हैं। इनका ट्रांसफर होगा।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 07:38 AM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 07:38 AM (IST)
समय पर नहीं आने वाले और जल्दी जाने वाले कर्मचारियाें का दूरस्थ डिपो में होगा ट्रांसफर
समय पर नहीं आने वाले और जल्दी जाने वाले कर्मचारियाें का दूरस्थ डिपो में होगा ट्रांसफर

हल्द्वानी, जागरण संवाददाता : कुमाऊं के सबसे बड़े डिपो के कर्मचारियों की लापरवाही पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यालय के निर्देश पर एक आदेश जारी हुआ है। आदेश के मुताबिक जो कर्मचारी सुबह समय पर नहीं आ रहे। और शाम को ड्यूटी छूटने की टाइमिंग से पहले गायब हो जाते हैं। इनका ट्रांसफर होगा। तबादला भी स्थानीय और किसी मैदानी डिपो में नहीं होगा। बल्कि दूरस्थ डिपो में भेजा जाएगा। आदेश के बाद से कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

loksabha election banner

अफसरों की जांच में यह पता चला कि  कुछ कर्मचारी व निचले अधिकारी हल्द्वानी डिपो में तैनात होने के बावजूद हल्द्वानी में नहीं रहते। जो कि विभागीय नियमों के तहत अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। वहीं, घर दूर होने के कारण यह लोग समय से ड्यूटी पर नहीं आते। जिस वजह से परिवहन निगम का कामकाज भी प्रभावित होता है। जिसके बाद निगम मुख्यालय ने भी इन लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का मन बना लिया है।

आदेश के मुताबिक शिफ्ट के हिसाब से स्टाफ की मानीटरिंग की जाएगी। उसके बाद भी कोई कर्मचारी समय पर ड्यूटी नहीं आएगा। या फिर बगैर बताए अवकाश पर रहेगा तो उसकी पूरी रिपोर्ट डिपो के अलावा मुख्यालय भी देनी होगी। ताकि स्थानीय स्तर पर अफसर उसे बचाने की कोशिश न कर सके। खास बात यह है कि कर्मचारियों के हस्ताक्षरों का मिलान भी होगा। ताकि लापरवाही के साथ-साथ धोखाधड़ी की गुंजाइश भी न रहे। जिसके बाद ट्रांसफर तय है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.