Move to Jagran APP

Kumaun Weather Update : पिथौरागढ़ समेत कुमाऊं के तीन जिलों में मंगलवार से हल्की बारिश के आसार

Kumaun Weather Update मौसम में एक बाद फिर बदलाव के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार से अगले 48 घंटों के दौरान पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश या हिमपात होने की संभावना जताई है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 22 Feb 2021 07:06 AM (IST)Updated: Mon, 22 Feb 2021 07:06 AM (IST)
Kumaun Weather Update : पिथौरागढ़ समेत कुमाऊं के तीन जिलों में मंगलवार से हल्की बारिश के आसार
Kumaun Weather Update : पिथौरागढ़ समेत कुमाऊं के तीन जिलों में मंगलवार से हल्की बारिश के आसार

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी : Kumaun Weather Update : मौसम में एक बाद फिर बदलाव के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार से अगले 48 घंटों के दौरान पिथौरागढ़ जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश या हिमपात होने की संभावना जताई है। नैनीताल व बागेश्वर जिलों में भी कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। मौसम विभाग ने नैनीताल व बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि या आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। शेष जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। कुमाऊं में सोमवार को मौसम साफ रहने से लेकर कुछ जगहों पर आंशिक बादल छा सकते हैं।

loksabha election banner

तापमान में मामूली गिरावट

कुमाऊं के तापमान में मामूली गिरावट आई है। रविवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री व न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार के मुकाबले अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री की कमी आई है, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की तेजी देखी गई। पिथौरागढ़ के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चम्पावत में भी तापमान बढऩे लगा है।

कुमाऊं के प्रमुख स्टेशनों का तापमान

स्टेशन          अधिकतम      न्यूनतम

हल्द्वानी         27.0            7.6

नैनीताल        16.0            7.0

मुक्तेश्वर        18.4            6.4

अल्मोड़ा        25.1            5.5

पिथौरागढ़      22.0             6.1

चम्पावत        18.0            3.0

फरवरी में मामूली बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने एक बार फिर उम्मीद जताई है। इससे पहले फरवरी ने बारिश के लिहाज से निराश किया है। पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों में सामान्य की अपेक्षा 50 से 70 प्रतिशत कम बारिश हुई है। नैनीताल में केवल बूंदाबांदी देखने को मिली है।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.