Move to Jagran APP

पहाड़ से पलायन बेलगाम, हर साल 394 गांव बंजर और 11898 लोगों ने छोड़ा घर

आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले दस साल यानी साल 2011 से 2020 तक प्रदेश के 13 जिलों से 118981 लोगों ने पूरी तरह से पलायन किया। जिस वजह से 3946 गांव बंजर हो गए। हर साल औसतन 11898 लोगों ने पलायन किया और 394 गांव खाली हो गए।

By Prashant MishraEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 11:45 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 11:45 AM (IST)
पहाड़ से पलायन बेलगाम, हर साल 394 गांव बंजर और 11898 लोगों ने छोड़ा घर
लंबे संघर्षों के बाद बने इस राज्य के लिए यह आंकड़े चिंताजनक है।

हल्द्वानी, गोविंद बिष्ट। पहाड़ का पानी और जवानी टिकने का नाम नहीं ले रही। रोजगार, शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की तलाश में लोग गांव से मैदान की और दौड़ रहे हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले दस साल यानी साल 2011 से 2020 तक प्रदेश के 13 जिलों से 118981 लोगों ने पूरी तरह से पलायन किया। जिस वजह से 3946 गांव बंजर हो गए। इस हिसाब से हर साल औसतन 11898 लोगों ने पलायन किया और 394 गांव खाली हो गए। लंबे संघर्षों के बाद बने इस राज्य के लिए यह आंकड़े चिंताजनक है।

loksabha election banner

हल्द्वानी के तिकोनिया निवासी हेमंत गौनिया ने सूचना अधिकार के तहत पलायन आयोग से कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। जिसमें उन्होंने सरकार द्वारा पलायन रोकने को किए कामों का ब्यौरा भी पूछा। हालांकि, आरटीआइ में मिले जवाब में कहा गया कि आयोग केवल सरकार को सिफारिश करता है। इसलिए कामों का ब्यौरा उनके पास नहीं है। पलायन आंकड़ा भी पिछले दस साल का दिया गया। क्योंकि 2011 में ही आयोग अस्तित्व में आया था।

कुमाऊं की स्थिति गढ़वाल से बेहतर

कुमाऊं के छह जिलों की स्थिति गढ़वाल के सात जनपदों के मुकाबले बेहतर है। दस साल में गढ़वाल के गांवों से जहां 72067 लोगों ने पलायन किया। वहीं, कुमाऊं से 46914 लोगों ने। सबसे ज्यादा पलायन पौड़ी जिले से हुआ। जबकि ऊधमसिंह नगर में। पौड़ी से 25584 व ऊधमसिंह नगर से 952 लोगों ने पलायन किया। राजधानी देहरादून तक से 2802 लोग चले गए।

2011 से 2020 का आंकड़ा

जिला      खाली हुई ग्राम पंचायत  पलायन की संख्या

उत्तरकाशी     111                       2727

चमोली          373                       14289

रुद्रप्रयाग       230                       7835

टिहरी           585                       18830

देहरादून         53                        2802

पौड़ी             821                       25584

पिथौरागढ़     384                       9883

बागेश्वर        195                       5912

अल्मोड़ा        646                      16207

चंपावत         208                      7886

नैनीताल       213                      4823

यूएसनगर     54                        952

हरिद्वार       73                       1251


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.