Move to Jagran APP

'फुल मून' से होगी अक्टूबर की शुरुआत, खगोल प्रमियों के लिए है बेहतर अवसर

अक्टूबर माह इस लिहाज से खास होगा। अक्टूबर में दो दिन ऐसे होंगे जब एक बार फुल मून और एक बार ब्लू मून नजर आएगा। ब्लू मून का दीदार करना इसलिए भी न भूलें क्योंकि इसके बाद से खास पल 2023 में ही आएगा।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 29 Sep 2020 02:08 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2020 03:06 PM (IST)
'फुल मून' से होगी अक्टूबर की शुरुआत, खगोल प्रमियों के लिए है बेहतर अवसर
चांद-सितारों में रुचि रखने वाले खगोल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है।

नैनीताल, जेएनएन : चांद-सितारों में रुचि रखने वाले खगोल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अक्टूबर माह इस लिहाज से खास होगा। अक्टूबर में दो दिन ऐसे होंगे जब एक बार फुल मून और एक बार ब्लू मून नजर आएगा। ब्लू मून का दीदार करना इसलिए भी न भूलें क्योंकि इसके बाद से खास पल 2023 में ही आएगा। 2023 में 31 अगस्त की रात को दोबारा ब्लू मून को देखा जा सकेगा।

loksabha election banner

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के खगोल विज्ञानी डॉ. शशिभूषण पांडे ने बताया कि अक्टूबर का शुभारंभ फुल मून से होने जा रहा है। एक-दो अक्टूबर का फुल मून यानी पूर्णिमा का चांद अनोखी चमक लिए नजर आएगा। माह के अंत यानी 31 अक्टूबर को ब्लू मून की खगोलीय घटना होगी। इस बार काब्लू मून अफ्रीका, यूएसए, यूरोप समेत एशिया के कई देशों में देखा जाएगा। ब्लू मून की रात को चंद्रमा आकार में 14 प्रतिशत बड़ा नजर आएगा। इसकी चमक भी अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रहेगी। चंद्रमा पर शोध करने वाले खगोल विज्ञानियों के लिए यह मौका बेहतर होगा।

जानिए कब होता है ब्लू मून

अमूमन साल में 12 बार फुल मून होते हैं, लेकिन करीब तीन साल में एक संयोग ऐसा भी बनता है जब 13 बार फुल मून होते हैं। ऐसे में जिस माह दो फुल मून होते हैं, उस माह दूसरे फुल मून को ब्लू मून कहा जाता है। अक्टूबर में इस बार दो फुल मून होने जा रहे हैं तो 31 अक्टूबर के फुल मून को ब्लू मून कहा जाएगा। ब्लू मून नाम का प्रचलन 1946 से शुरू हुआ। ब्लू मून का नीले रंग से कोई संबंध नहीं है। इस दिन चांद बेहद चमक लिए होता है।

चंद्रमा कई ग्रहों के पहुंचेगा करीब

यह संयोग की बात की बात है कि इस बार सौर परिवार के कई ग्रह हमारे नजदीक पहुंचे हुए हैं तो चंद्रमा भी बारी-बारी से उनके करीब पहुंच रहा है। मंगल ग्रह हमारे काफी करीब है और अक्टूबर के प्रथम सप्ताह लाल ग्रह के आसपास नजर आएगा। इसके बाद 14 अक्टूबर को वीनस के करीब पहुंचेगा। 25 अक्टूबर को सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह गुरु के करीब होगा, तो 26 अक्टूबर को शनि के नजदीक पहुंचने जा रहा है। इन सभी ग्रहों को कोरी आंखों से देखा जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.