Live Nainital Coronavirus Update : नैनीताल के बीडी पाण्डे अस्पताल के ईएमओ समेत छह पॉजिटिव
Live Nainital Coronavirus Update बाहरी राज्यों से नैनीताल शहर लौटे छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। सभी लोगों को शहर स्थित टीआरसी में क्वारनटाइन किया गया था।
नैनीताल, जेएनएन : Live Nainital Coronavirus Update : बाहरी राज्यों से नैनीताल शहर लौटे छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। सभी लोगों को शहर स्थित टीआरसी में क्वारनटाइन किया गया था। संक्रमितों में एक बीडी पाण्डे अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक भी शामिल है। सभी संक्रमितों को आसोलेशन के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। साथ ही प्रशासन और पुलिस उनकी कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री खगालने में जुट गई है। बड़ा बाजार, पालीटेक्निक, माउंट रोज, कृष्णापुर निवासी पांच लोग दिल्ली, मेरठ, नोएडा, रामनगर से बीते छह और सात जुलाई को शहर पहुँचे थे। सभी को शहर स्थित टीआरसी में क्वारनटाइन किया गया था। वही बीडी पाण्डे अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक छुट्टी में चल रहे थे। बीते दिनों चिकित्सक समेत सभी छह लोगों के सेम्पल परीक्षण को भेजे गए थे। पीएमएस डॉ केएस धामी ने बताया कि सभी छह लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। सभी को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा जा रहा है।
बागेश्वर में महिला डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई
बागेश्वर जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर काम करने वाली एक चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। कोरोना संक्रमित होने से पूरे क्षेत्र में चर्चाएं हैं। संक्रमित चिकित्सक को जिला मुख्यालय स्थित कोविड 19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। लम्बे समय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में तैनात एक महिला चिकित्सक काम कर रही थी। एक हफ्ता पूर्व अपना इलाज कराने के लिए अल्मोड़ा गई हुई थी। उनकी तबीयत कुछ खराब थी। बीते 10 जुलाई को वह अल्मोड़ा से अपना इलाज कराकर कार्यस्थल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बैजनाथ पहुंचे। उनको कुछ दिक्कत थी तो उनका सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया था। सैंपल टेस्ट होने के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। इसके अलावा यह भी देखा जा रहा है कि वह इस दौरान किस-किस के संपर्क में आई। इन 2 दिनों में आए सभी लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जाएंगे। जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 94 हो गई है। जबकि 92 संक्रमित ठीक हो गए हैं। जो इस समय होम क़वारेंटीन में है। एक मरीज की इलाज के दौरान मौत भी हो चुकी है।
कुमाऊं में 31 नए केस मिले
कुमाऊं मंडल में शनिवार देर रात तक कुल 31 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिनमें में 22 ऊधमसिंहनगर, छह चंपावत और तीन लोग अल्मोड़ा में संक्रमित मिले। ऊधमसिंहनगर जिले में मिले कुल संक्रमितों में सीएमओ कार्यालय के दो कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं। वहीं रुद्रपुर में एक कोरोना संक्रमित महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं अब ऊधमसिंहनगर में जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 416, चंपावत में 65, अल्मोड़ा में 201, नैनीताल में 565, पिथौरागढ में 70 हो गई है। बागेश्वर में अब तक कुल 93 संक्रमित मिले हैं, जहां फिलहाल 92 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में एक की मौत हुई है। ऐसे में वर्तमान में कोई सक्रिय केस नहीं है।
कुमाऊं में जिलेवार कोरोना का ग्राफ
ऊधमसिंहनगर : जिले में सीएमओ कार्यालय में दो कर्मचारियों सहित जिले में कुल 22 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमें जिला संक्रामक रोग विशेषज्ञ व एक अन्य चिकित्सा कर्मचारी को पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद चिकित्सा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 416 हो गई है। जिनमें 232 को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। 181 केस एक्टिव हैं और तीन की मौत हो चुकी है।
नैनीताल : जिले में शिनवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया। अब कुल संक्रमितों की संख्या 565 हो गई है। 375 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। 184 लोगों को आइसोलेट कर इलाज किया जा रहा है । जबिक चार लोगों की मौत हो चुकी है।
चम्पावत : चम्पावत में शनिवार को छह और संक्रमितों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद जनपद में संक्रमितों की संख्या 65 हो गई। वहीं 53 लोगों के स्वस्थ होने के साथ 11 एक्टिव केस हैं। जिले में अब तक कोरोना से एक की मौत हुई है।
अल्मोड़ा : जिले में शनिवार को तीन पॉजिटिव केस मिले। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 201 हो गई है। जबकि सक्रिय केस 19 बचे हैं। 179 लोगों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।
बागेश्वर : बागेश्वर जिले से अच्छी खबर है। जिले में अब तक कुल 93 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिसमें से एक की मौत हो चुकी है। इसके अलावा सभी 92 सकंमित स्वस्थ होने के बाद डिस्र्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। वर्तमान में कोई भी सक्रिय केस नहीं है।
पिथौरागढ़ : जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 70 है। 65 रोगी स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमाने में कुल पांच केस सक्रिय हैं। जिले में अभी तक कुल 2122 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए लिए जा चुके हैं। फिलहाल अब तक किसी की कोरोना के कारण मौत नहीं हुई है।