वेतन नहीं मिलने से परेशान सफाई कर्मचारियों ने दिया दो दिवसीय सांकेतिक धरना
पिछले तीन माह से वेतन तथा पेंशन नहीं मिलने से परेशान पालिका के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना शुरू कर दिया है।
नैनीताल, जेएनएन : पिछले तीन माह से वेतन तथा पेंशन नहीं मिलने से परेशान पालिका के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना शुरू कर दिया है। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ व निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले पालिका कार्मिकों के वेतन का भुगतान करने की मांग करते हुए पालिका के प्रांगण में दो दिवसीय सांकेतिक धरना दिया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वेतन को लेकर ईओ अशोक कुमार से पत्राचार किया है। कहा कि बीते तीन माह से कर्मचारियों को वेतन तथा पेंशन का भुगतान नहीं किया जा सका है। जिससे कार्मिकों को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है।
संगठन की ओर से कई बार पत्राचार किए जाने के बावजूद अधिकारियों द्वारा संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। इसके विरोध में दो दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन को मजबूर हुए हैं। चेतावनी दी कि यदि इसके बाद भी भुगतान नहीं किया जाता है तो 29 जून से कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
इस दौरान देवभूमि कर्मचारी संघ अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद,उपाध्यक्ष संजय भगत, सचिव सोनू सहदेव, कमल कुमार,कैलाश कुमार,मंजीत सहदेव,रोहित कुमार,राजन बुद्धा,संजय पवार,त्रिलोचन टांक, अमित सहदेव,रवि कुमार , ईश्वरी बहुगुणा समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढें
जंगल में घास काटने गई महिला को बेटे के सामने तेंदुए ने हमलाकर मार डाला
शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोपित भाजपा नेता गिरफ्तार