Move to Jagran APP

मानसून का झमाझम आगाज, यूएसनगर को छोड़कर कुमाऊं में सामान्य से अधिक बारिश

दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार को पूरे उत्तराखंड में पहुंच गया। कुमाऊं में मंगलवार को ही मानसून ने दस्तक दे दी थी। बीते 24 घंटे के दौरान कुमाऊं में झमाझम बारिश हुई।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Wed, 24 Jun 2020 07:21 PM (IST)Updated: Wed, 24 Jun 2020 07:21 PM (IST)
मानसून का झमाझम आगाज, यूएसनगर को छोड़कर कुमाऊं में सामान्य से अधिक बारिश
मानसून का झमाझम आगाज, यूएसनगर को छोड़कर कुमाऊं में सामान्य से अधिक बारिश

हल्द्वानी, जेएनएन : दक्षिण-पश्चिम मानसून बुधवार को पूरे उत्तराखंड में पहुंच गया। कुमाऊं में मंगलवार को ही मानसून ने दस्तक दे दी थी। बुधवार को मानसून की उत्तरी सीमा जैसलमेर, माधोपुर, मैनपुरी, बिजनौर, पठानकोट होते हुए जम्मू-कश्मीर से आगे बढ़ गया। बीते 24 घंटे के दौरान कुमाऊं में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने गुरुवार को समूचे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जाहिर की है। नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुमाऊं में मानसून का आगमन अच्छा रहा है। ऊधमसिंहनगर को छोड़कर शेष जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग की ओर से बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान नैनीताल जिले में सर्वाधिक 44.6 मिमी वर्षा हुई। अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश हुई। काठगोदाम गौला बैराज में सिंचाई विभाग ने 132 मिमी (5.2 इंच) बारिश रिकाॅर्ड की।

loksabha election banner

24 घंटे के दौरान बारिश (मिमी)

नैनीताल          44.6 मिमी

अल्मोड़ा         29.5 मिमी

यूएसनगर       9.0 मिमी

बागेश्वर           35.2 मिमी

पिथौरागढ़       41.8 मिमी

चम्पावत         11.5 मिमी

कैसा रहेगा उत्‍तराखंड में मानसून

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार सामान्य से 96 या 104 फीसद ज्यादा बारिश की संभावना है। मानसून लेकर आई बारिश का सिलसिला गुरुवार तक बना रहेगा। 26 व 27 जून को बारिश का दौर हल्का रहेगा। हालांकि अगले दस दिनों के दौरान बारिश की संभावना बनी रहेगी और कुमाऊं में अधिक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। तापमान गिरेगा।

पहली बारिश ने खोली शहर के ड्रेनेज की पोल

हल्द्वानी: मानसून की पहली बारिश ने शहर के ड्रेनेज की पोल खोल दी। मंगलवार रात और बुधवार तड़के हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। इंदिरानगर इलाके के चैधरी कालोनी, गणपति विहार की खस्ताहाल सड़के जलमग्न हो गई। इंदिरानगर नाले का पानी ओवरफ्लो होकर गलियों और घरों में घुस गया। पानी से भरे खराब रास्तों पर चलने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौजाजाली, मल्ली बमौरी क्षेत्र में भी कई जगहों पर जलभराव होने में लोगों को दुश्वारी झेलनी पड़ी।

यह भी पढें 

मधेश के बाद अब पश्चिमी नेपाल में भी ड्रैगन की दस्तक, निवेश बढ़ाने के समझिए मायने 

चीन सीमा को जोडऩे वाला पुल टूटने पर ट्राला चालक पर मुकदमा दर्ज, कल से बनेगा नया पुल  

जंगल में घास काटने गई मह‍िला को बेटे के सामने तेंदुए ने हमलाकर मार डाला 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.