Move to Jagran APP

ट्रांसपोर्टरों ने लोडिंग का 15 प्रतिशत बढ़ाया भाड़ा, व्यापारियों संग बैठकर कर लिया गया निर्णय

पेट्रोल-डीज़ल के लगातार बढ़ते दाम से आहत होकर ट्रांसपोर्टरों ने भी लोडिंग भाड़ा बढ़ाने का निणर्य लिया है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Mon, 22 Jun 2020 04:55 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 04:55 PM (IST)
ट्रांसपोर्टरों ने लोडिंग का 15 प्रतिशत बढ़ाया भाड़ा, व्यापारियों संग बैठकर कर लिया गया निर्णय
ट्रांसपोर्टरों ने लोडिंग का 15 प्रतिशत बढ़ाया भाड़ा, व्यापारियों संग बैठकर कर लिया गया निर्णय

हल्द्वानी, जेएनएन : पेट्रोल-डीज़ल के लगातार बढ़ते दाम से आहत होकर ट्रांसपोर्टरों ने भी लोडिंग भाड़ा बढ़ाने का निणर्य लिया है। इसके लिए सोमवार को यातायात नगर में यूनियन के सभी ट्रांसपोर्टरों के संग संयुक्त बैठकर किराए की नई दरें निर्धारित कीं । जिसमें पूराने किराए के मुताबिक़ 10 से 15 प्रतिशत इज़ाफ़ा किया गया है। बैठक में यह भी कहा गया कि भविष्य में सरकार पेट्रोल-डीज़ल के दाम पर रोकथाम नहीं लगाती है, तो आगे भी किराया बढ़ाने को मजबूर होना पड़ेगा।

loksabha election banner

प्रदेश महासचिव यातायात संभाग कुमाऊं मंडल देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल दयाकिशन ने कहा कि जहां तीन महीने के बाद सरकार ने अनलॉक-वन में कारोबार करने में राहत दी, तो दूसरी ओर पेट्रोल-डीज़ल के दाम में निरंतर वृद्धि कर ट्रांसपोर्टरों के ऊपर आर्थिक बोझ डाल दिया। एेसे में तमाम ज़रूरत के ख़र्च निकालना मुश्किल हो गया है। इस समस्या से निजात पाने के लिए ट्रांसपोर्टरों के सहमति से किराया बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में अधय्क्ष राजकुमार नेगी, प्रदेश प्रभारी नरेंद्र भोरियाल, कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत चड्ढा आदि मौजूद रहे।

ये है नया किराया

क्षेत्र                पुराना               नया

नैनीताल         60                    70

अल्मोड़ा         80                    92

पिथौरागढ़       150                 170

बागेश्वर            110                 125

चम्पावत          130                150

रानीखेत           80                  92

डीडीहाट         160                184

धारचूला           200                230

मुनस्यारी         200                 230

बेरीनाग            130               150

थल                  150                170

नोट- किराया (प्रति क्विंटल की दर से ) 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.