Move to Jagran APP

Nainital Coronavirus News Update : चंपावत के काेरोना पॉजिटिव युवक की मौत, 20 और संक्रमित मिले

Live Nainital Coronavirus News Update कुमाऊं में सोमवार को कोरोना पॉजिटिव 20 नए लोग मिले। वहीं कोरोना पीडि‍त चंपावत के युवक की मौत हो गई है।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 08:39 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 04:19 PM (IST)
Nainital Coronavirus News Update : चंपावत के काेरोना पॉजिटिव युवक की मौत, 20 और संक्रमित मिले
Nainital Coronavirus News Update : चंपावत के काेरोना पॉजिटिव युवक की मौत, 20 और संक्रमित मिले

हल्द्वानी, जेएनएन : Live Nainital Coronavirus News Update :कुमाऊं में कोरोना पॉजिटिव 20 नए लोग मिले। जबकि मंगलवार सुबह चंपावत के पॉजिटव युवक की मौत हो गई। सोमवार को पिथाैरागढ़ में छह, बागेश्वर में पांच, तीन नैनीताल और चंपावत में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नैनीताल जिले में अब सक्रिय केसों की संख्या 236 हो गई है जबकि कुल संक्रमित 264 मिल चुके हैं। वहीं ऊधमसिंहनगर जिले में कुल पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 70 , अल्मोड़ा में 63, पिथौरागढ़ में 27, बागेश्वर 21 और चंपावत में अब तक 27 केस मिल चुके हैं। कुमाऊं मंडल में कुल 419 केस एक्टिव हैं, जबकि कुल 490 मिल चुके हैं। वहीं चम्पावत जिले में कोरोना संक्रमित युवक की मौत मौत हो गई। उसका सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा था । मंगलवार सुबह ली उसने अंतिम सांस ली। 24 तारीख को जिला अस्पताल को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एसटीएम में भर्ती कराया गया था।

prime article banner

नैनीताल जिले में तीन नए संक्रमित मिले 

सोवार को दिल्ली से रामनगर आए दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों रामनगर में ही क्वारंटाइन रह रहे थे। वहीं दिल्ली से ही हल्द्वानी लौटे युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। युवक क्वारंटाइन था। रामनगर में मिले दोनों युवकों को छोई के कोविड-19 सेंटर में रखा जाएगा जबकि हल्द्वानी में मिले युवक को माेतीनगर के कोविड सेंटर में।

चंपावत जिले में मिले 27 कोरोना संक्रमित

चंपावत जिले में सोमवार को छह अौर लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 33 हो गई है। जिनमें सात संक्रमित ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जिले में अब तक कुल 495 लोगों के सैंपल भेजे जा चुके हैं। जिनमें 361 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 101 के रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

अल्मोड़ा जिले में एक ही दिन में 18 कोरोना पॉजिटिव

अल्मोड़ा जिले में सोमवार को कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इसके पहले जिले में रविवार को 18 नए केस सामने आए थे। जिले में अब तक कुल 63 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। छह स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जिले में अब कुल 57 एक्टिव केस हैं।  

पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में जिले में सोमवार को छह और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में अब कुल सक्रिय केस 27 हैं। सभी का उपचार बेस अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर पिथौरागढ़ में हो रहा है।

बागेश्वर

बागेश्वर जिले में सोमवार को पांच और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव अाई। जिले में सक्रिय केस 13 और कुल केस 21 हो चुके हैं। दो स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। सभी संक्रमितों का उपचार बेस अस्पताल के आइसोलेशन सेंटर बागेश्वर में हो रहा है।

यूएस नगर में नहीं मिला नया केस

ऊधमसिंहनगर के लोगों के लिए राहत की बात है। सोमवार को जिले में कोई नया मामला सामने नहीं आया। रविवार को जिले में 20 और कोरोना संक्रमित मिले थे। जिले में अब कुल केस 82 है और सक्रिय केस 57 हाे गए हैं।

कुमाऊं मंडल में कोरोना संक्रमितों का आंकाड़ा

जिला                        आज मिले संक्रमित     कुल संक्रमित          एक्टिव केस

नैनीताल                            00                       264                       240

ऊधमसिंहनगर                   00                      82                         55

अल्मोड़ा                            00                      63                         57

पिथौरागढ़                          00                      27                         27

चंपावत                              00                      27                         27

बागेश्वर                              00                      21                         13

कुल                                  00                      490                       419

सेंट्रल जेल स‍ितारगंज में पांच कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, सभी काट रहे हैं उम्र कैद की सजा  

पुलिस कस्टडी में प्रवासी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत, कमर के नीचे मिले डंडे से पीटे जाने के निशान 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.