Move to Jagran APP

coronavirus : पद्ममश्री निर्मल खालसा ने हल्द्वानी को दिया था गुरु ग्रंथ साहिब का संदेश

स्वर्ण मंदिर दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी रहे निर्मल खालसा को 2008 में तत्कालीन राष्ट्रपति महामहिम प्रतिभा पाटिल ने पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया था।

By Skand ShuklaEdited By: Published: Thu, 02 Apr 2020 04:31 PM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2020 04:31 PM (IST)
coronavirus : पद्ममश्री निर्मल खालसा ने हल्द्वानी को दिया था गुरु ग्रंथ साहिब का संदेश
coronavirus : पद्ममश्री निर्मल खालसा ने हल्द्वानी को दिया था गुरु ग्रंथ साहिब का संदेश

हल्द्वानी, जेएनएन : कोरोना वायरस का शिकार हुए पद्मश्री निर्मल सिंह खालसा वर्ष 2009 में हल्द्वानी आए थे। स्वर्ण मंदिर दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी रहे निर्मल खालसा को 2008 में तत्कालीन राष्ट्रपति महामहिम प्रतिभा पाटिल ने पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया था।

loksabha election banner

शहर के प्रमुख कारोबारी वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने बताया कि 5 फरवरी 2009 में निर्मल खालसा हल्द्वानी के खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज व श्री गुरु तेगबहादुर स्कूल के प्रांगण में सजे कीर्तन दरबार में शरीक हुए थे। उन्होंने दरबार में मौजूद हजारों की संगत को कीर्तन के माध्यम से गुरु ग्रंथ साहिब का संदेश सुनाया था। तब वह वीरेंद्र चड्ढा की आवाज पर रुके थे। चढबने बताया कि नैनीताल घूमने गए ज्ञानी निर्मल खालसा यहां के नैसर्गिक सुंदरता को देख काफी प्रसन्न हुए थे। 

उन्होंने विश्व के 30 देशों की यात्रा करते हुए गुरु के संदेश को लाखों लोगों तक पहुंचाना। वह कुछ दिन पहले लंदन से लौटे थे और कोरोना संक्रमित होने की जानकारी लगने के बाद गुरुनानक देव अस्पताल अमृतसर में वेंटिलेटर पर थे। गुरुवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। हल्द्वानी के सिख समाज ने उनके लिए वाहेगुरु से अरदास की।

यह भी पढें

इंडेन गैस एजेंसी के दो कर्मचारी अवैध रीफिलिंग करते गिरफ्तार 

12-12 घंटे की ड्यूटी कर बेस अस्पताल में टीम के साथ जमे हैं चिकित्सक 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.